Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
बदमाश ट्रैक्टर लूट के बाद हाइवे की तरफ भागे, इसलिए पुलिस ने जल्दी घेर लिया।
रात 2 बजे सो रहे मजदूरों पर बंदूक अड़ाकर बदमाशों ने ट्रैक्टर लूट लिया। घटना गिरवाई थाना क्षेत्र के परमार्थ आश्रम के पास बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात की है। वारदात के बाद मजदूरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घेराबंदी की, तभी घटनास्थल से कुछ दूर पुलिस को देख बदमाश ट्रैक्टर छोड़ भाग गए। पुलिस ने ट्रैक्टर को निगरानी में लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी गिरवाई छत्रपाल सिंह तोमर ने बताया कि रौन भिण्ड निवासी संतोष दोहरे पुत्र बच्चू लाल दोहरे पेशे से मुनीम है। अभी ठेकेदार सतेन्द्र सिंह सिकरवार के यहां काम करते हैं। सतेन्द्र सिंह सिकरवार का तिली फैक्ट्री गिरवाई के पास सड़क बनाने का काम चल रहा है। उन्होंने परमार्थ आश्रम के पास मजदूरों के रहने की व्यवस्था की है। रात करीब 2 बजे आधा दर्जन हथियारबंद बदमाश यहां पर पहुंचे और बिहारी नामक मजदूर पर बंदूक अड़ा दी। उनकी मारपीट कर ट्रैक्टर लूट ले गए। बदमाशों के जाने के बाद मुनीम ने पुलिस को सूचना दी।