- Hindi News
- Career
- NIRDPR Sarkari Naukri | NIRDPR Naukri Various Posts Recruitment 2020: 510 Vacancies For Various Posts, National Institute Of Rural Development & Panchayati Raj Notification For Details Like Eligibility, How To Apply
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान (NIRDPR) ने 510 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक 10 स्टेट प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर्स, 250 यंग फेलो और 250 क्लस्टर रिसोर्स पर्सन के पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए भर्ती एक राष्ट्रीय स्तर की परियोजना के लिए दो सालों के लिए की जानी है। हालांकि, शुरुआत में कैंडिडेट्स की नियुक्ति में एक साल के लिए होगी, जिसे परियोजना के जारी रहने और सम्बन्धित प्राधिकारियों के निर्णय के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है।
पदों की संख्या- 510
पद | संख्या |
स्टेट प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर्स | 10 |
यंग फेलो | 250 |
क्लस्टर रिसोर्स पर्सन | 250 |
योग्यता:
स्टेट प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर्स – किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या इंस्टीट्यूट से सोशल साइंस में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री। इसके अलावा 10वीं में कम से कम 60 फीसदी और 12वीं, ग्रेजुएशन और पीजी में कम से कम 50 फीसदी अंक होने चाहिए।
यंग फेलो – किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या इंस्टीट्यूट से सोशल साइंस में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री। उम्मीदवारों को 10वीं में कम से कम 60 फीसदी और 12वीं, ग्रेजुएशन और पीजी में कम से कम 50 फीसदी अंक होने चाहिए।
क्लस्टर रिसोर्स पर्सन – किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा या समकक्ष योग्यता उत्तीर्ण। साथ ही, सम्बन्धित कार्य का पांच साल का अनुभव।
आयु सीमा
पद | आयु |
स्टेट प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर्स | 30 साल से 50 साल |
यंग फेलो | 21 साल से 30 साल |
क्लस्टर रिसोर्स पर्सन | 25 साल से 40 साल |
आवेदन की आखिरी तारीख- 29 दिसंबर, 2020
सैलरी
स्टेट प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर्स | 55,000 रुपए |
यंग फेलो | 35,000 रुपए |
क्लस्टर रिसोर्स पर्सन | 12,500 रुपए |
ऑनलाइन करें आवेदन
इन पदों पर आवेदन के इच्छुक कैंडिडेट्स NIRDPR की ऑफिशियल वेबसाइट, career.nirdpr.in पर उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म के जरिए अप्लाय कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें-