स्मृति शेष: भोपाल भारत भवन के ट्रस्टी पद्मश्री नृत्य गुरु अस्ताद देबू का निधन

स्मृति शेष: भोपाल भारत भवन के ट्रस्टी पद्मश्री नृत्य गुरु अस्ताद देबू का निधन


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल43 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फाइल फाेटो- पद्मश्री नृत्य गुरु अस्ताद देबू।

  • आखिरी बार वे भोपाल 29 सितंबर 2019 में एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे
  • देबू ने मणिरत्नम, विशाल भारद्वाज जैसे फिल्मकारों की फिल्मों में कोरियोग्राफी भी की

कथक और कथकली को एकसाथ जोड़कर डांस की नई फॉर्म बनाने वाले मशहूर नर्तक अस्ताद देबू का आज मुंबई में निधन हो गया। वह 73 साल के थे। वे भारत भवन के मौजूदा ट्रस्ट में ट्रस्टी भी थे। वे आखिरी बार भोपाल 29 सितंबर 2019 में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। उस दौरान भारत भवन के ट्रस्ट के ट्रस्टी होने के नाते उन्होंने कई सुझाव और पारम्परिक नृत्य को लेकर बैठक में कई निर्णय भी ट्रस्ट के सदस्यों के साथ लिए थे। जिन्हें वे मार्च से लागू भी करना चाहते थे। अपनी प्रयोगधर्मी शैली में उन्होंने 70 से ज्यादा देशों में एकल, सामूहिक और युगल नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। नृत्य के क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें 1995 में संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार दिया गया था। वह 2007 में ‘पद्मश्री’ से भी सम्मानित किए गए। देबू ने मणिरत्नम, विशाल भारद्वाज जैसे फिल्मकारों की फिल्मों और मशहूर चित्रकार एम एफ हुसैन की फिल्म ‘मीनाक्षी : ए टेल ऑफ थ्री सिटीज’ के लिए कोरियोग्राफी की थी।



Source link