18 साल के बल्लेबाज ने महज 42 गेंदों पर ठोका शतक, सिर्फ चौके-छक्के से बना डाले 78 रन

18 साल के बल्लेबाज ने महज 42 गेंदों पर ठोका शतक, सिर्फ चौके-छक्के से बना डाले 78 रन


परवेज़ हुसैन इमॉन (फोटो- @BCBtigers)

Bangabandhu T20 Cup: ये इस टूर्नामेंट का सबसे तेज़ शतक है. बारिशल को 19वें ओवर की पहली गेंद पर ही धमाकेदार जीत मिल गई. परवेज शतक लगा कर नॉट आउट रहे.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    December 10, 2020, 8:34 AM IST

ढाका. मुकाबला टी-20 का हो और रनों की बारिश न हो भला ऐसे कैसे हो सकता है. बांग्लादेश (Bangladesh) में इन दिनों बंगबंधु टी-20 कप (Bangabandhu T20 Cup) के मुकाबले खेल जा रहे हैं. हर मैच में ढेर सारे रन बन रहे हैं. लेकिन टूर्नामेट का 15वां मैच बेहद खास रहा. यहां रनों की बारिश नहीं बल्कि मैदान पर चौके छक्के की सुनामी आ गई. और ये कारनामा किसी अनुभवी या पुराने दिग्गज ने नहीं किया. बल्कि सिर्फ 18 साल के एक युवा बल्लेबाज़ ने अपनी बैटिंग से कहर ढा दिया. इनका नाम है. परवेज़ हुसैन इमॉन (Parvez Hossain Emon). बांग्लादेश के इस बल्लेबाज़ की हर तरफ चर्चा है. परवेज ने सिर्फ 42 गेंदों पर शतक ठोक दिया.

परवेज़ की ताबड़तोड़ पारी
ढाका में खेले गए इस मैच में आमने-सामने थी मिनिस्टर राजशाही और फॉर्चूयन बारिशल की टीमें. पहले बैटिंग करते हुए राजशाही ने 20 ओवर में 221 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया. जवाब में बारिशल की तरफ से कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज़ तमीम इक़बाल 53 रन बनाने के बाद आउट हो गए. लेकिन इसके बाद मैदान पर जो कुछ भी हुआ वो इतिहास बन गया. परवेज़ हुसैन ने रनों की सुनामी ला दी. 18 साल के इस बल्लेबाज़ ने ओवर दर ओवर चौके छक्के की बारिश कर दी. उन्होंने फरहद रेज़ा के एक ही ओवर में 3 छक्के और एक चौका लगा दिया. इस ओवर में उन्होंने 23 रन बना डाले. सिर्फ 25 गेंदों पर उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया.

42 गेंदों पर शतक
परवेज़ हुसैने ने इसके बाद अगले 17 गेंदों पर 50 रन और बना डाले. लिहाजा उन्होंने सिर्फ 42 गेंदों पर 100 रनों की नाबाद ताबड़तोड़ पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 7 छक्के लगाए. यानी 78 रन उन्होंने चौके छक्के से बना डाले. बारिशल को 19वें ओवर की पहली गेंद पर ही धमाकेदार जीत मिल गई. परवेज शतक लगा कर नॉट आउट रहे.

ये भी पढ़ें:-रहाणे की कप्‍तानी का फैन हुआ ऑस्‍ट्रेलियाई दिग्‍गज, कहा- टीम इंडिया को आएंगे रास

टी-20 में सबस ेतेज़ शतक का रिकॉर्ड

टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज़ शतक का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के डेविड मिलर के नाम है. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ साल 2017 में सिर्फ 36 गेंदों पर शतक ठोका था. वैसे टी-20 में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है. उन्होंने आईपीएल में सिर्फ 30 गेंदों पर शतक ठोका था. इसके बाद ऋषभ पंत की बारी आती है. उन्होंने 32 गेंदों पर शतक लगाया था.





Source link