मध्य प्रदेश जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 11 दिसंबर से शुरू होगी.
MPPEB MP Jail Prahari Exam 2020: मध्य प्रदेश जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 11 दिसंबर से शुरू होने वाली है. परीक्षा को लेकर कुछ दिशा निर्देश जारी किए गए हैं.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 10, 2020, 3:04 PM IST
परीक्षा केंद्र पर ले जाएं ये डाक्यूमेंट्स
मध्य प्रदेश जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों का आधार रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है. परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को अपने साथ एडमिट कार्ड के अलावा फोटो पहचान पत्र, मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट, डीएल लाना जरूरी है. साथ ही परीक्षा के दौरान मोबाइल, कैलकुलेटर जैसे डिवाइस लाना मना है. परीक्षा के लिए बॉल प्वाइंट पेन लाना आवश्यक है. परीक्षा खत्म होने तक परीक्षा हॉल छोड़ने की अनुमति नहीं होगी.
ये भी पढ़ें RRB Exam: इस परीक्षा में पहना डिजाइनर मास्क, तो नहीं दे पाएंगे परीक्षा
Exim Bank Recruitment 2020: मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर वैकेंसी, सैलेरी 17 लाख
सामाजिक दूरी बनाएं
मध्य प्रदेश जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा में भी कोरोना के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही परीक्षा केंद्रों पर सभी तरह के सुरक्षा उपाय करने की भी बात कही गई है. सभी से कोरोना गाइडलाइंस के पालन करने की अपील की गई है. परीक्षा केंद्रों के सभी कक्षों को सैनेटाइज किया जाएगा, जिस जगह पर परीक्षार्थी बैठेंगे, उसे पूरी तरह सेनेटाइज्ड किया जाएगा. इस दौरान मॉनिटर, कीबोर्ड, माउस, वेब कैमरा, डेस्क और कुर्सी समेत दरवाजे के हैंडल, सीढ़ी की रेलिंग, लिफ्ट के बटन आदि को भी सेनेटाइज्ड किया जाएगा. प्रत्येक परीक्षार्थी को अपना हैंड सेनेटाइजर और पानी की बोतल साथ लाना होगा. साथ ही दो परीक्षार्थियों के बीच कम से कम 6 फीट की जगह होनी चाहिए.