श्रेयस अय्यर की बात करें तो वे पूरी वनडे सीरीज में महज 59 रन बना सके.
आकाश चोपड़ा ने कहा, ”संजू सैमसन इस वर्ष के अंत में इस सीरीज को देखेंगे. श्रेयस अय्यर को वनडे और टी20 में मौके दिए गए. वह इस सीरीज में अर्जित प्रतिष्ठा के साथ उतरे थे, लेकिन वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे. वह स्वयं भी इससे निराश होंगे.”
- News18Hindi
- Last Updated:
December 11, 2020, 9:53 PM IST
ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा दौरे (India vs Australia) पर श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन की परफॉर्मेंस के बारे में आकाश चोपड़ा ने दोनों की महत्ता बताई. उन्होंने कहा दोनों को जल्दी ही रन बनाने शुरू करने होंगे. अय्यर के भूल जाने वाले रनों पर आकाश चोपड़ा ने क्रिकबज पर कहा, ”संजू सैमसन इस वर्ष के अंत में इस सीरीज को देखेंगे. श्रेयस अय्यर को वनडे और टी20 में मौके दिए गए. वह इस सीरीज में अर्जित प्रतिष्ठा के साथ उतरे थे, लेकिन वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे. वह स्वयं भी इससे निराश होंगे.”
ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे प्रैक्टिस मैच में फ्लॉप हुए ऋषभ पंत, सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल
उन्होंने आगे कहा कि श्रेयस अय्यर सीमित ओवर क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम के लिए कुछ खास नहीं कर पाए. श्रेयस अय्यर ने दिल्ली कैपिटल्स को पहली बार आईपीएल फाइनल में पहुंचाया, लेकिन आस्ट्रेलिया के खिलाफ वह पांच पारियों में केवल 71 रन बना पाए.राजस्थान रॉयल्स के लिए 14 मैचों में दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 375 रन बनाए, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल थे. ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों में सैमसन का स्कोर 23, 15, 10 थे. उन्होंने कहा, ”यह संजू सैमसन के लिए एक मुद्दा होगा, क्योंकि हम पहले ही चर्चा कर चुके हैं कि उन्हें बहुत अधिक अवसर नहीं मिलेंगे. सभी को समान अवसर नहीं दिए गए हैं, यही जीवन का सत्य है.”
कैमरून ग्रीन के सिर में लगी गेंद, रन और बल्ला छोड़ देखने भागे सिराज- VIDEO
श्रेयस अय्यर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान थे, लेकिन आस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छी शुरुआत को वह बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए. जब वह अच्छा खेल रहे होते तो बाउंसर पर आउट हो जाते. जब ऐसा होगा तो उनसे सवाल पूछे ही जाएंगे. आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर यह सब कहा.