सचिन तेंदुलकर का खुलासा, इस गाने को 5 दिन सुनकर खेली थी 241 रन की नाबाद पारी
सचिन तेंदुलकर ने यूट्यूब चैनल पर सवाल जवाब सत्र के दौरान कहा, ”मैंने इस गाने को लूप पर डाल लिया था. चाहे मैं यात्रा कर रहा हूं, मैदान पर जा रहा हूं या ड्रेसिंग रूम में बैठा हूं, बल्लेबाजी करने से पहले, लंच टाइम, टी टाइम, मैच के बाद, होटल जाते समय मैं इसी गाने को सुन रहा था.”
- News18Hindi
- Last Updated:
December 11, 2020, 10:08 PM IST
सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में बताया कि किस तरह वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ (India vs Australia) धैर्य की लड़ाई लड़ रहे थे. पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने बताया कि इस टेस्ट मैच के दौरान पूरे पांच दिन मैंने एक ही गाना सुना. उन्होंने कहा, ”मुझे आज भी वह गाना याद है, सिडनी में मैंने 241 नाबाद की पारी खेली थी. उन पांच दिनों में मैंने ब्रायन एडम्स का समर ऑफ 69 गाना सुना था.
कैमरून ग्रीन के सिर में लगी गेंद, रन और बल्ला छोड़ देखने भागे सिराज- VIDEO
सचिन तेंदुलकर ने यूट्यूब चैनल पर सवाल जवाब सत्र के दौरान कहा, ”मैंने इस गाने को लूप पर डाल लिया था. चाहे मैं यात्रा कर रहा हूं, मैदान पर जा रहा हूं या ड्रेसिंग रूम में बैठा हूं, बल्लेबाजी करने से पहले, लंच टाइम, टी टाइम, मैच के बाद, होटल जाते समय मैं इसी गाने को सुन रहा था.”इसके साथ ही सचिन ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में इस बात का जिक्र किया है कि इस टेस्ट मैच दौरान उन्होंने एक ही रेस्टोरेंट की एक ही टेबल पर एक ही डिश तीन दिन खाई. उन्होंने बताया था कि ऐसा विचार उनके मन में आया कि यह उनके लकी है. ऐसे में वह हर दिन डिनर करने वहीं जाते थे.
ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे प्रैक्टिस मैच में फ्लॉप हुए ऋषभ पंत, सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल
सचिन ने कहा कि इस तरह की चीजें जीवन में बहुत कम होती हैं, खासकर मेरे करियर में. 2003 के विश्व कप में, दक्षिण अफ्रीका में, भारत रनअप रहा था और तेंदुलकर ने 673 रन बनाए थे, जो आज भी एक रिकॉर्ड है. तब वह भारतीय म्यूजिक सुनते रहे थे. तेंदुलकर ने कहा, ”मुझे याद है 2003 के वर्ल्ड कप में मैं लकी अली की सुर अलबम सुनता रहा था. मुझे लगता है यह अच्छा है और इससे आप ग्रो करते हैं.”