खेल: राज्यस्तरीय पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए सिलेक्शन ट्रायल शुरू; कई प्रतियोगियों ने दिया जोहर का परिचय

खेल: राज्यस्तरीय पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए सिलेक्शन ट्रायल शुरू; कई प्रतियोगियों ने दिया जोहर का परिचय


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मुरैना21 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

ट्रायल में जाेहर दिखाती खिलाड़ी।

13 सितंबर से शुरू होने पर राज्य स्तरीय पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिये सिलेक्शन ट्रायल गुरुवार से शुरू हो गई है। यह प्रतियोगिता शिवपुरी में कराई जानी है, लेकिन पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा मुरैना टीम का चयन करने सिलेक्शन ट्रायल न्यू हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी स्तिथ ऋषि विश्वामित्र स्पोर्ट्स कैंपस में शुरू की गई। जिसमें गुरुवार को कई प्रतियोगियों ने अपने जोहर का परिचय दिया।

पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव अरुण शर्मा मे बताया कि वैश्विक महामारी से बंद हुई प्रतियोगिताएं धीमे-धीमे मूर्त रूप में आ रही हैं। आगामी समय मे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता शिवपुरी में होना सुनिश्चित हुआ है। जिसके तहत खिलाडिय़ों का वजन सुबह 7 से 9 बजे तक लिया जायेगा तथा 10 बजे प्रतियोगिता शुरु होगी।

शर्मा ने शहर के सभी खिलाडिय़ों से अपील की है कि सिलेक्शन ट्रायल के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालान करें तथा मास्क लगाकर आएं और सेनेटाईजर का प्रयोग करें। खिलाड़ी ट्रायल में भाग लेने के लिये पूरी कास्ट्यूम मे आएं और उम्र सत्यापन के लिये ओरिजिनल आधार कार्ड एवं मार्कशीट साथ रखना आवश्यक है।



Source link