Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सीहोर19 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
सोमवार 14 दिसंबर को जब भारत में सूर्य अस्त हो रहा होगा तब दक्षिण अमेरिका, दक्षिण पश्चिम अफ्रीका, अटलांटिक, हिंद और प्रशांत महासागर के कुछ हिस्सों में पूर्ण सूर्यग्रहण दिखाई देगा, लेकिन यह भारत में दिखाई नहीं देगा। सरकार का नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि मध्यप्रदेश में शाम करीब 5.36 बजे सूर्यास्त हो जाने के बाद 7.03 बजे की स्थिति में सूर्यग्रहण आरंभ होगा।
जो 9.43 बजे अधिकतम और रात 12.23 बजे समाप्त होगा। यह ग्रहण भारत में तो नहीं दिखेगा लेकिन चिली और अर्जेंटीना में ठीक से देखा जा सकेगा। सारिका ने बताया कि पृथ्वी के सूर्य की परिक्रमा लगाने के कारण इस ग्रहण के अगले ही दिन सूर्य धनु राशि तारामंडल के सामने आता दिखेगा। इससे पहले भी साल के सबसे लंबे दिन 21 जून को सूर्यग्रहण दिखा था। इसके बाद अब मप्र में आंशिक सूर्यग्रहण 25 अक्टूबर 2022 की शाम को सूरज डूबने के पहले दिखेगा।