चोरी: खेत से धान की फसल उठाकर ले गए चोर, थाने में की शिकायत

चोरी: खेत से धान की फसल उठाकर ले गए चोर, थाने में की शिकायत


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सिलवानीएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
  • कीरतपुर स्थित खेत में रखी धान की 60 क्विंटल फसल रखी हुई थी

कीरतपुर गांव में एक किसान के खेत में रखी धान की फसल बीती रात अज्ञात चोर चोरी कर लग गए। चोरी गई धान की कीमत एक लाख से अधिक बताई जा रही है। फरियादी ने ऋषभ कुमार जैन ने थाने में चोरी की शिकायत का आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

बुधवार की रात्रि को उसके कीरतपुर स्थित खेत में रखी धान की फसल जो कि करीब 60 क्विंटल थी। अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। फरियादी ने चोरो का पता लगाने की मांग की है । इससे पूर्व भी बीते दिनों थानांतर्गत बूढ़ा गांव के किसान मिथलेश रावत के खेत से अज्ञात चोर सिचाई पंप सहित अन्य सामग्री चोरी कर लग गए । इसके अलावा सिंगोंटा गांव के एक किसान के यहां से भी धान चोरी जाने की बारदात हो चुकी है, लेकिन पुलिस के हत्थे आरोपी नहीं आ सके।

दरअसल बीते कई महिनों से टीआई का पद रिक्त पड़ा हुआ है। पूर्व में पदस्थ टीआई गिरीश दुबे का स्थानांतरण विधानसभा उपचुनाव से कर दिया गया था। तब से टीआई का पद रिक्त है। वर्तमान में सब इंस्पेक्टर थाने का प्रभार संभाल रखा है । एसडीओपी पीएन गोयल ने बताया कि पुलिस आरोपियों की खोजबीन कर रही है रात्रि ग्रस्त भी तेज कर दी गई है। जल्द ही चोरों का पकड़ लिया जाएगा ।



Source link