परेशानी: ट्रंच रोड पर कच्चा नाला, 5 हजार लोग 3 साल से 3 किमी का फेरा लगाकर घर पहुंच रहे लोग

परेशानी: ट्रंच रोड पर कच्चा नाला, 5 हजार लोग 3 साल से 3 किमी का फेरा लगाकर घर पहुंच रहे लोग


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मुरैना18 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

ट्रंच राेड के आधा किलाेमीटर हिस्से में सड़क के बीच बना कच्चा नाला।

  • स्थानीय लोग बोले- धरना-प्रदर्शन व आंदोलन भी कर चुके हैं, लेकिन नगर निगम ने नहीं की सुनवाई

नगर निगम द्वारा उठाए गए कदम से वार्ड 15 में एक दर्जन कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को घर पहुंचने के लिए तीन किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। इसके पीछे वजह यह सामने आई कि तीन किलोमीटर लंबी ट्रंच रोड के आधा किलोमीटर के हिस्से में नगर निगम द्वारा सड़क नहीं बनाई गई, बल्कि इस रोड के बीच में अस्थाई कच्चा नाला खुदवाकर एक दर्जन कॉलोनियों के नाले-नालियों का पानी निकाला जा रहा है। इसके अलावा आधा किलोमीटर के इस हिस्से में गंदगी फैंकी जा रही है। इस कारण आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों को तहत किलोमीटर का फेरा लगाकर घर पहुंचना पड़ रहा है।

आवागमन की समस्या से परेशान लोगों ने दैनिक भास्कर टीम के पहुंचने पर यह भी बताया कि वे आधा किलोमीटर के इस मार्ग को बनवाने के लिए कई बार धरना-प्रर्दशन व आंदोलन कर चुके हैं, लेकिन नगर के अफसरों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। वहीं ट्रंच रोड से वार्ड 14, 15 व 19 में रहने वाले लोगों का आवागमन जुड़ा हुआ है। तीन किलोमीटर लंबा यह मार्ग नाला नंबर एक से अंबाह बाईपास तक जुड़ता है। इस रोड के बीच में एक दर्जन से अधिक कॉलोनियां हैं। जहां 25 से 35 हजार लोगों की आबादी निवासरत है। आधे शहर के लोग इस मार्ग से बाईपास होकर अंबाह व आगरा की ओर सीधे निकल सकते हैं। लेकिन इस मार्ग का आधा किलोमीटर हिस्से का निर्माण नहीं होने से इस मार्ग से जुड़े लोगों को लंबा चक्कर लगाकर गंतव्य तक जाना पड़ रहा है।

कांग्रेस का पार्षद होने के कारण मेरी सुनवाई नहीं हुई
ट्रंच रोड पर नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष सोनेराम यादव का मकान भी पड़ता है। समस्या से पीड़ित लोगों को उनके यहां भी लंबा फेरा लगाकर जाना पड़ता है। जानकारी लेने पर यादव ने बताया कि कई बार मैंने स्वयं के स्तर पर गिट्टी डलवाकर आवागमन सुगम कराया। लेकिन नगर निगम का सहयोग नहीं मिलने से रोड चालू नहीं हुआ। यादव के मुताबिक टंच रोड के आधे किलोमीटर भाग को बनवाने उन्होंने निगम आयुक्त से लेकर तत्कालीन कलेक्टर को भी भ्रमण कराया। लेकिन कांग्रेस का पार्षद होने के कारण मेरी सुनवाई नहीं की गई। जबकि यह मार्ग चालू होने से शहर की यातायात व्यवस्था भी सुधर सकती है।

समस्या का हल करने टेंडर कॉल कर रहे हैं
पुराने समय में ट्रंच रोड बनाए जाने का काम अधूरा रह गया था। लेकिन अब इस काम को पूरा कराने के लिए टेंडर कॉल किए जा रहा हैं। यह सही है कि ट्रंच रोड का आधा किलोमीटर हिस्से का निर्माण नहीं होने से आसपास की कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को लंबा फेरा लगाना पड़ना है। जल्द ही हम इस समस्या का निराकरण करने वाले हैं।
अमरसत्य गुप्ता, आयुक्त नगर निगम।



Source link