पश्चिमी विक्षोभ का असर: उज्जैन में आसमान में बादल छाए, बूंदाबांदी से ठंड बढ़ी

पश्चिमी विक्षोभ का असर: उज्जैन में आसमान में बादल छाए, बूंदाबांदी से ठंड बढ़ी


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उज्जैन19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उज्जैन में आसमान में बादल छाए हैं, बूंदाबांदी से ठंड बढ़ी

  • गेहूं की फसल के लिए लाभकारी है यह वर्षा
  • 18 दिसंबर के बाद मौसम साफ होगा

उज्जैन में शुक्रवार तड़के से ही मौसम ने करवट ली। आसमान में बादल छाए हैं। बूंदाबादी से शहर व आसपास के इलाकों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह से सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। मौसम विभाग भोपाल के राडार प्रभारी वेदप्रकाश का मानना है कि मौसम में यह परिवर्तन पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुआ है। इसकी वजह से दिन के साथ रात का तापमान भी गिरेगा। उज्जैन सहित आसपास के क्षेत्रों में गरज के साथ हलकी बारिश हो सकती है। सिस्टम का असर 12 से 17 दिसंबर तक रहेगा। उसके बाद सर्दी अपना असर दिखाने लगेगी। मौसम विभाग भोपाल के विशेषज्ञ एचएस पांडेय ने बताया पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में 3 से 4 डिग्री कमी आएगी। शुक्रवार सुबह उज्जैन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात का तापमान और भी गिरने की संभावना है। सुबह से हो रही हल्की वर्षा रबी की फसल खासकर गेहूं के लिए लाभदायक होगी।



Source link