- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- The Weather Changed With Light Cloud Covering The Sky Since Morning, Sun And Shade Continued, Light Rain Forecast In 72 Hours
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सुबह से बादल छाए हुए हैं।
- पश्चिमी विक्षोभ के चलते आया बदलाव, हरियाणा के ऊपर चक्रवात सक्रिय
पश्चिमी विक्षोभ के चलते जबलपुर में शुक्रवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। धूप-छांव का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 72 घंटे में जबलपुर संभाग में हल्की बारिश हो सकती है। बादलों के चलते पारा में उछाल देखा गया। न्यूनतम पारा 14 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। अभी इसमें और उछाल का अनुमान है। हालांकि अधिकतम पारा 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।
अगले दो दिन में हो सकती है हल्की बारिश
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार सुबह से पूर्वी हवा दो किमी की रफ्तार से चल रही है। आर्द्रता 43 प्रतिशत है। अभी मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर चक्रवात का असर आ रहा है। इसके प्रभाव से शनिवार और रविवार को कुछ स्थानों पर संभाग में हल्की बारिश हो सकती है।
हरियाणा के ऊपर खिसका चक्रवात
वर्तमान में हरियाणा के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई तक सक्रिय है, जबकि पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी क्षोभ मंडल की पछुआ पवनों के बीच एक ट्रफ बनाते हुए सक्रिय है। वहीं, दक्षिण-पूर्वी अरब सागर में निम्न दाब क्षेत्र बना हुआ है। इससे मौसम में ये बदलाव दिख रहा है।