- Hindi News
- Local
- Mp
- Madhya Pradesh Weather, Rain In Madhya Pradesh, Winter News Update Minimum Temperature Raise In Bhopal, Gwalior, Jabalpur, Indore
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भोपाल देर रात बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। सुबह हल्की बारिश हुई। इसके कारण सुबह से सूरज नहीं निकला। यह फोटो भोपाल के गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र का है।
- प्रदेश में 14 के बाद गिरेगा तापमान, भोपाल में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री पहुंचा
मध्यप्रदेश में बादल छाने से गुरुवार शाम से प्रदेश में बूंदाबांदी शुरू हो गई। सबसे पहले झाबुआ में बारिश हुई। इसके बाद शुक्रवार सुबह तक प्रदेश के भोपाल समेत 9 से अधिक जगहों पर बारिश हो चुकी थी। इमसें सबसे ज्यादा रतलाम में 3 मिमी तक पानी गिर गया। इसके अलावा उज्जैन में भी 1 मिमी बारिश हो चुकी थी। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार शाम तक हल्की बारिश के आसार हैं।
सबसे ज्यादा इंदौर और उज्जैन फिर भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और शहडोल में असर रहेगा। हालांकि बादल रहने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई। भोपाल में बादल के कारण रात का पारा 18 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम विक्षोभ एक सक्रिय हो रहा है। इसके कारण 14 के बाद तापमान में गिरावट आएगी।
अरब सागर में निम्न दबाव का क्षेत्र ने बारिश कराई
मौसम वैज्ञानिक पीके साहा के अनुसार वर्तमान में हरियाणा के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊँचाई तक सक्रिय है, जबकि अद्यतन पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी क्षोभ मंडल की पछुवा पवनों के बीच एक ट्रफ के रूप में 62 डिग्री पूर्व देशांतर के सहारे 25 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में समुद्र तल से 3.1 किमी व 5.8 किमी की ऊंचाई के मध्य सक्रिय है। वहीं दक्षिण-पूर्वी अरब सागर में निम्न दाब क्षेत्र अवस्थित है। इसी कारण प्रदेश में बारिश हुई।
भोपाल में बादलों ने बढ़ाया रात का तापमान
वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि भोपाल में रात का तापमान 18 डिग्री रहा। यह रात 8.30 बजे 20 डिग्री था, लेकिन बादलों के कारण लाँग रेडिशन नहीं हो पाया। इससे जमीन की गर्मी ऊपर नहीं जा पाई। इस कारण तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं हुई। भोपाल में न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.9 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। दिन का तापमान 30.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि होशंगाबाद में रात का पारा 19.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सबसे कम पचमढ़ी में 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
चार प्रमुख शहरों का तापमान
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| भोपाल | 30.3 | 18.0 |
| इंदौर | 29.0 | 16.8 |
| ग्वालियर | 31.7 | 12.6 |
| जबलपुर | 29.0 | 15.4 |