मौसम: दोपहर बाद बादलों का डेरा, दिन का पारा 1.50 लुढ़का, रात के तापमान में भी मामूली बढ़ोत्तरी

मौसम: दोपहर बाद बादलों का डेरा, दिन का पारा 1.50 लुढ़का, रात के तापमान में भी मामूली बढ़ोत्तरी


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सीहोर19 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गुरुवार दोपहर बाद से ही चक्रवात का प्रभाव दिखाई देने लगा है। दोपहर से ही बादलों ने डेरा जमाना शुरु कर दिया। शाम तक आंशिक रूप से बादल छाए रहे। ऐसे में सूर्य के तेवर कुछ नर्म पड़े। पिछले 24 घंटे में दिन के अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है।

हालांकि रात के समय बादलों के कारण न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोत्तरी हुई। ऐसे में गुरुवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आरएके कॉलेज स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र के विशेषज्ञ डॉ. सत्येंद्र सिंह तोमर के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर शुरु हो चुका है। इसके प्रभाव से गुरुवार को दिन के समय बादल छाए रहे। शुक्रवार को जिलेभर में बारिश की संभावना बन रही है। शनिवार को भी बादल छाए रहेंगे। लेकिन रविवार से फिर मौसम का मिजाज बदल जाएगा।

रविवार के बाद हवा का रुख उत्तरी और उत्तर पूर्वी हो जाएगा। जिसके असर से अंचल में ठंडक बढ़ेगी। बारिश के बाद कोहरा छाने की स्थिति भी बनेगी। बता दें कि मौसम विभाग के रिकार्ड अनुसार एक दिन पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। लेकिन गुरुवार को अधिकतम तापमान लुढ़ककर 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान बढ़कर 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। अभी दो दिन और दिन के तापमान में गिरावट रहेगी, जबकि रात का तापमान बादलों के कारण बढ़ा हुआ रहेगा।

तापमान अधिक होने से मुरझा रही फसलें
दिन में तेज धूप के साथ ही तापमान 30 डिग्री से अधिक बना हुआ था। रात के समय भी कोहरा नहीं पड़ने के कारण फसलों को नमी नहीं मिल पा रही है। ऐसे में अब फसलें भी मुरझाने लगी हैं। जिससे किसानों को फसलों की चिंता सताने लगी है। किसानों का कहना है कि यदि तीन-चार दिन और ऐसा ही गर्म मौसम रहा तो फसलों को ज्यादा नुकसान होगा।

आगे क्या : मध्यम बादल छाएंगे, बारिश की संभावना
मौसम वैज्ञानिक डॉ. सत्येंद्र सिंह तोमर के अनुसार अगले 24 घंटे में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसी के असर से गुरुवार को बादल छाए हैं। इससे अंचल में 11 और 12 दिसंबर को हल्की बारिश की संभावना है।



Source link