Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलाम21 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
मौसम में गुरुवार रात 10 बजे बदलाव आया और बूंदाबांदी शुरू हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक एक दो दिन बूंदाबांदी और हो सकती है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री दर्ज किया गया था लेकिन अब फिर बदलाव आना शुरू हो गया है। रात को बूंदाबांदी से ठंड थोड़ी बढ़ी है।
मौसम वैज्ञानिक डीपी दुबे ने बताया कि छत्तीसगढ़, ओडिसा के पास से दक्षिणी हवा अरब सागर से होते ही मप्र, गुजरात की तरफ आ रही है। इससे मौसम बदला है। अरब सागर से आ रही दक्षिणी हवा से बूंदाबांदी हो रही है। हालांकि मुख्य सिस्टम अरब सागर में है। इससे तेज बारिश की संभावना नहीं है। एक दो दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। इसके बाद ठंडक घुल जाएगी।