Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल27 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गणगौर नृत्य की प्रस्तुति देते कलाकार
- गमक श्रृंखला में कबीर गायन और गणगौर नृत्य की प्रस्तुति
गमक श्रृंखला में आदिवासी लोककला एवं बोली विकास अकादमी की ओर से गुरुवार को इंदौर की अंजना सक्सेना ने कबीर गायन और खंडवा के अनिमेष उपाध्याय ने गणगौर नृत्य पेश किया। कार्यक्रम की शुरुआत अंजना सक्सेना व साथी कलाकारों ने गुरु वंदना मोहे लागी लगन गुरु चरणन की… से की। इसके बाद उन्होंने मोहे सुन सुन आवे हंसी…, घूंघट के पट खोल…, चदरिया झीनी रे झीनी…, लागी लगन…, कौन ठगवा…, मन लागो यार फकीरी में… गीत पेश किए। बाद में, अनिमेष उपाध्याय ने साथियों के साथ गणगौर नृत्य पेश किया। कलाकारों ने अरे सायबा खेलन गई गणगौर …, अतुली पातुलि अरग, को काई करंड कस्तूरी…, रनुबाई की आरती रत्नापुर सी हो रनुबाई का रात उत्तरीय…, और महरा पियर में बोई गणगौर गीतों पर नृत्य किया।