सरकारी जमीन ने बना दिया दुश्मन: कब्रिस्तान की जमीन पर विवाद, दो भाइयों के सीने में घुसेड़ दी नुकीली खुरपी, एक की मौत

सरकारी जमीन ने बना दिया दुश्मन: कब्रिस्तान की जमीन पर विवाद, दो भाइयों के सीने में घुसेड़ दी नुकीली खुरपी, एक की मौत


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

घटना के बाद पुलिस ने घायलों से पूरी जानकारी ली है

  • थाटीपुर कुम्हारपुरा स्थित कल्लू खां की दरगाह के पास हुई घटना

कब्रिस्तान की करोडों रुपए की सरकारी जमीन के लालच में दो भाइयों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने दोनों भाइयों के सीने पर नुकीली खुरपी से एक के बाद एक कई बार किए हैं। हमलावरों के भागने के बाद घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां एक भाई को मृत घोषित कर दिया गया है। हमलावर और मृतक कभी दोस्त हुआ करते थे। पर कुछ समय से जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा था। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक इरशाद का आरोपी से कुछ समय पहले भी झगड़ा हुआ था

मृतक इरशाद का आरोपी से कुछ समय पहले भी झगड़ा हुआ था

थाटीपुर के शिवाजी नगर निवासी 30 वर्षीय इरशाद खां और उनके ममेरे भाई मकसूद खां कुम्हारपुरा कब्रिस्तान की समिति में सदस्य हैं। मकसूद समिति का अध्यक्ष है। कब्रिस्तान के पास ही शासकीय जमीन लगी है जो कब्रिस्तान की मानी जाती है। इस पर पास ही रहने वाला मुनव्वर उर्फ मुन्ना खां कब्जा करना चाहता है। पहले इरशाद और मुन्ना दोस्त हुआ करते थे पर जमीन को लेकर दोनों में रंजिश शुरू हो गई। मुन्ना कब्जा कर जमीन बेचना चाहता था, लेकिन मकसूद उसे ऐसा नहीं करने दे रहा था। कई बार पहले भी इस जमीन को लेकर झगड़े हो चुके थे। शनिवार दोपहर कल्लू खां की दरगाह के पास दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। इरशाद और मकसूद को नहीं पता था कि मुनव्वर कुछ अलग ही इरादे से आया था। झगड़ा होते ही उसने कमर से लोहे की खुरपी निकाली और इरशाद के सीने पर कई बार कर दिए, बचाने आए मकसूद के सीने पर भी दो बार किए। इसके बाद हमलावर और उसका बेटा भाग गए। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल मुरार पहुंचाया है, जहां इरशाद को मृत घोषित कर दिया गया है। मकसूद का उपचार चल रहा है।

घटना से दहशत

हत्या की घटना से कब्रिस्तान और उसके आसपास दहशत का माहौल है। आरोपी अपने परिवार सहित भाग गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आशंका थी कि यह जमीन एक दिन ऐसा ही कुछ करवाएगी।



Source link