Ind A vs Aus A: पंत ने ऑस्‍ट्रेलियाई जमीन पर ताबड़तोड़ शतक जड़कर दिया चयनकर्ताओं को जवाब

Ind A vs Aus A: पंत ने ऑस्‍ट्रेलियाई जमीन पर ताबड़तोड़ शतक जड़कर दिया चयनकर्ताओं को जवाब


ऋषभ पंत 103 रन पर खेल रहे हैं (फोटो क्रेडिट: बीसीसीआई ट्विटर हैंडल )

ऋषभ पंत (rishabh pant) को ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम में नहीं चुना गया था. दूसरे अभ्‍यास मैच की पहली पारी में भी वह फ्लॉप रहे थे


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    December 12, 2020, 5:48 PM IST

नई दिल्‍ली. भारतीय विकेटकीपर बल्‍लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम में नहीं चुना गया था, जिसके बाद उन्‍होंने ऑस्‍ट्रेलियाई जमीन पर ताबड़तोड़ शतक जड़कर चयनकर्ताओं को जवाब दिया. मेजबान ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया (Team India) ने वनडे सीरीज गंवाने के बाद टी20 सीरीज अपने नाम की थी और अब दोनों के बीच 17 दिसंबर से चार टेस्‍ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इससे पहले भारत ए और ऑस्‍ट्रेलिया ए के बीच दो अभ्‍यास मैच खेला जाना था. पहला मैच लाल गेंद से खेला गया, मगर दूसरा गुलाबी गेंद से खेला जा रहा है और इस गेंद से पंत ने ताबड़तोड़ शतक जड़कर चयनकर्ताओं को जवाब दिया. पंत ने दूसरी पारी में 73 गेंदों पर 9 चौके और 6 छक्‍के लगाकर शतक पूरा किया. इससे पहले पहली पारी में वह 5 रन बनाकर पूरी तरह से फ्लॉप रहे थे.

ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे अभ्‍यास मैच में पहले बल्‍लेबाजी करते हुए भारत ए ने पहली पारी में 194 रन बनाए, जिसके बाद ऑस्‍ट्रेलिया ए की पहली पारी 108 रन पर ही सिमट गई. दूसरे दिन भारत ए ने दिन का खेल समाप्‍त होने तक दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 386 रन बना लिए हैं और उसने 472 रन की बढ़त हासिल कर ली है. हनुमा विहारी 104 और पंत 103 रन पर खेल रहे हैं.

यह भी पढ़ें : 

65 रन बनाकर पवेलियन लौटे शुभमन गिल, तो आकाश चोपड़ा ने आउट होने पर उठाए सवालरोहित शर्मा को मेलबर्न भेजा जाए या फिर सिडनी? BCCI के अधिकारी आखिर क्यों कर रहे हैं माथापच्ची

पहली पारी में भारतीय बल्‍लेबाज ऑस्‍ट्रेलियाई अटैक का सामना नहीं कर पाए थे और जल्‍द ही पवेलियन लौट गए थे. पहली पारी में जसप्रीत बुमराह ने हर किसी को हैरान कर दिया था. बुमराह पहली पारी में सबसे ज्‍यादा नाबाद 55 रन बनाने वाले भारतीय बल्‍लेबाज थे. उनके अलावा पृथ्‍वी शॉ ने 40 और शुभमन गिल ने 43 रन बनाए थे.





Source link