डिजाइन उत्सव: एनआईडी भोपाल में मध्यप्रदेश डिजाइन उत्सव मोजेक 2020 के पोस्टर का अनावरण

डिजाइन उत्सव: एनआईडी भोपाल में मध्यप्रदेश डिजाइन उत्सव मोजेक 2020 के पोस्टर का अनावरण


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

(एनआईडी के मध्यप्रदेश डिजाइन उत्सव ‘मोजेक’ का पोस्टर लांच करते प्रो शिवा उमापति, निदेशक, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च, प्रो. एन श्रीधरन, निदेशक, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर और एनआईडी के निदेशक प्रो धीरज कुमार।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (एनआईडी) द्वारा डिजाइन फेस्ट ‘मोजेक’ मध्यप्रदेश डिजाइन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह उत्सव 18 से 20 दिसंबर तक अचारपुरा स्थित एनआईडी कैंपस में होगा। इंटरनेशनल लेवल के फैसिलिटी बेस्ड इंस्टीट्यूट में होने वाले उत्सव मोजेक का पोस्टर लांच हुआ। इसे प्रो. शिवा उमापति, निदेशक, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च भोपाल, प्रो. एन श्रीधरन, निदेशक, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (एसपीए) ने लांच किया।

मध्यप्रदेश का वार्षिक डिजाइन कार्यक्रम “मोजेक” थीम के तहत आयोजित किया जा रहा है। कोविड के कारण उत्सव ऑनलाइन होगा। इस अवसर पर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन मध्यप्रदेश ( एनआईडी एमपी) के निदेशक, प्रो. धीरज कुमार ने कहा कि मोजेक में इस बार कई गतिविधियां, संगोष्ठी, कार्यशालाएं, प्रतियोगिताएं, परामर्श सत्र और सांस्कृतिक प्रदर्शन शामिल रहेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान कोविड परिदृश्य में हमें उद्योग और समाज के सामने आने वाली समस्याओं को हल करने के लिए प्रासंगिक तरीकों के साथ डिजाइन सोच और मानव-केंद्रित डिजाइन सिद्धांतों को लागू कर नए तरीके खोजने की जरूरत है। डिजाइन उत्सव के दौरान इनमें से कुछ मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।



Source link