निगरानी: नए टॉवरों काे लगाने खोदी गई नींव में उतरे ऊर्जा मंत्री

निगरानी: नए टॉवरों काे लगाने खोदी गई नींव में उतरे ऊर्जा मंत्री


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

गुना19 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • अधिकारियों से बोले- पौने 2 लाख वेतन मिलता है आप इसकी क्या निगरानी कर रहे हैं

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर शनिवार को अचानक गोकुल सिंह चक पर निर्माणाधीन 220 केवी सब स्टेशन को देखने पहुंच गए। वहां पर बिजली की हाइटेंशन लाइन के लिए खड़े किए जाने वाले टॉवरों के लिए नींव खोदी जा रही थी। मंत्री उनमें से ही एक नींव में उतर गए।

वे उसमें भरे गए सीमेंट कंक्रीट को खोदकर उसकी जांच भी करने लगे। वे कुछ असंतुष्ट भी नजर आए और उन्होंने वहां मौजूद एक अधिकारी से पूछा कि आपकी सेलरी क्या है? वहां से जवाब आया- एक लाख रुपए। इस पर मंत्री बोले सरकार आपको पौने दो लाख रुपए दे रही है और आपकी निगरानी में ऐसा काम चल रहा है? उन्होंने कहा कि वे इस बात की जांच करें कि नींव भरने के लिए इस्तेमाल हो रहा मटेरियल गुणवत्तापूर्ण है या नहीं।

बिजली दराें का निर्धारण नियामक आयोग करेगा
इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से भी चर्चा की। जब उनसे पूछा गया कि सरकार एक बार फिर बिजली दरों को बढ़ाने का विचार कर रही है? इस पर उन्होंने कहा कि यह काम नियामक आयोग का है। उन्होंने कहा कि हमारा काम यही है कि लोगों को ठीक बिजली मिले। बार-बार ट्रिपिंग की समस्या न आए।

उन्होंने यह भी कहा कि हमने वितरण कंपनी के अधिकारियों से कहा है कि किसी भी उपभोक्ता को बिना रीडिंग के बिल न दिया जाए।

6 माह में बनेगा नया सब स्टेशन
220 केवी का यह नया सब स्टेशन करीब 6 माह में बनकर तैयार होगा। करीब 30-40 साल बाद शहर में इतना बड़ा सब स्टेशन बन रहा है। अभी मौजूदा सब स्टेशन तक बीना से 440 केवी की लाइन आती है।



Source link