Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
हाेशंगाबाद11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
रुक-रुक कर हो रही हल्की बारिश ने बढ़ाई परेशानी
- जिले में बदले मौसम के कारण दो दिन से रुक-रुक कर हो रही हल्की बारिश
- शनिवार को दिन का तापमान 5.2 डिग्री गिरा, आगे बढ़ेगी ठंड
जिले में बीती रात से शनिवार शाम तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। बारिश के कारण ठंड और बढ़ गई। जिले में शनिवार को बारिश के चलते कई धान खरीदी केंद्रों में किसान नहीं पहुंचे। कई किसानाें पहुंचे, ताे वे रिमझिम बारिश के बीच में ही रहे। कई जगहाें पर धान गीली हाे गई। हालांकि जिस रफ्तार से खरीदी हाे रही थी, वैसी खरीदी नहीं हुई। जिले में अभी तक 5 हजार 402 किसानाें ने फसल बेची है। खरीदी 38 हजार 434 मीट्रिक टन की खरीदी हाे चुकी है।
इसमें परिवहन 33 हजार 328 मीट्रिक का परिवहन हाे चुका है। अभी दाे हजार 737 किसानों काे 34.54 कराेड़ रुपए का भुगतान हाे चुका है। बारिश के कारण किसानों को केंद्रों से लौटा रहे खरीदी प्रभारी : बेमौसम बारिश के चलते जिले में शनिवार को खरीदी केंद्रों में धान खरीदी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। 45 केंद्रों में अधिकतर खरीदी केंद्रों में धान खरीदी प्रभावित हुई है।
धान खरीदी केंद्र में हल्की बारिश का असर सबसे अधिक देखा गया। किसानों ने कहा कि बारिश के चलते धान भीगे नहीं इसलिए वे धान बेचने के लिए ला रहे हैं। खरीदी प्रभारी को उनके नुकसान से ज्यादा अपने नुकसान की चिंता है।
अफसर नहीं पहुंचे केंद्रों पर
आधे-अधूरे व कटे-फटे तिरपाल से ढांक कर धान काे भीगने से बचाया गया। बारिश के बाद भी राजस्व अफसरों व नोडल अफसरों ने धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण नहीं किया।
पहले से नहीं बनाई गईं नालियां
धान खरीदी केंद्रों पर बड़ी मात्रा में धान जमा है। इस कारण कुछ केंद्रों पर धान को सीमेंट के प्लेटफार्म के अलावा नीचे भी बीच मैदान में रखा है। चारों ओर पानी निकासी के लिए नाली नहीं बनाई है।
परिवहन में देरी, किसान परेशान
सोहागपुर. विगत दो दिनों से मौसम के मिजाज में आए बदलाव और आसमान से रुक-रुक कर हो रही बूंदाबांदी से स्थानीय उपमंडी सहित सोसाइटी में रखी तुली एवं गैर तुली धान भीगने लगी है।
केंद्रों में खरीदी बंद, किराए के ट्रैक्टर में धान लेकर पहुंचे हर किसान को नुकसान
बारिश ने धान खरीदी केंद्रों में व्यवस्था की पोल खोल दी है। 45 केंद्रों में भी रविवार काे धान खरीदी बंद रहेगी। इससे सैकड़ों किसानों को शुक्रवार काे लेकर आई धान नहीं बेच पाए। उसे वापस लौटा दिया गया। किराए के ट्रैक्टर ट्राली में धान लेकर पहुंचे हर किसान को डेढ़ से 2 हजार रुपए का नुकसान उठाना पड़ा। जिले में 45 खरीदी केंद्र हैं।
पानी गिरने से रात का तापमान 1.3 डिग्री गिरा
बंगाल की खाड़ी से मिल रही नमी और पश्चिमी विक्षाेभ के कारण दूसरे दिन भी बादल रहे और दिन में रुक-रुक कर हल्की बारिश हाेती रही। इससे दिन का तापमान 5 डिग्री गिरा है। तापमान 23.6 डिग्री दर्ज किया गया है। एक दिन पहले तापमान 28.8 डिग्री तापमान था। रात का तापमान भी कम हुआ है। तापमान 18.5 डिग्री दर्ज हुआ है। एक रात पहले तापमान 19.8 डिग्री था। माैसम विभाग के अनुसार रविवार से माैसम में अंतर आने की संभावना है।