बदला मौसम: मंडलेश्वर रोड पर निकासी की व्यवस्था नहीं, सड़क पर जमा हो रहा पानी

बदला मौसम: मंडलेश्वर रोड पर निकासी की व्यवस्था नहीं, सड़क पर जमा हो रहा पानी


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

कसरावद17 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मंडलेश्वर रोड पर पानी जमा हो रहा है।

दो दिन से बदले मौसम के साथ बूंदाबांदी का क्रम चल रहा है। शुक्रवार रात से शनिवार दोपहर तक हल्की बारिश होती रही। इससे मौसम में ठंडक घुल गई। मंडलेश्वर रोड पर पानी जमा हो गया। योगेंद्रसिंह चौहान, प्रेमचंद कर्मा और महेंद्र पाटीदार ने जानकारी देते हुए बताया कि निकासी की व्यवस्था नहीं होने से हल्की बारिश के बाद भी पानी जमा हो जाता है।

सड़क निर्माण के बाद सड़क विकास प्राधिकरण विभाग को नाली बनाना थी। लेकिन नाली का काम अधूरा छोड़ दिया गया। नप को भी शिकायत की। लेकिन कोई व्यवस्था नहीं की। वाहन गुजरने के दौरान पानी उड़ने से विवाद की स्थिति बनती है।

गांव में दो दिन से नहीं निकली धूप
बमनाला.
गांव सहित आसपास के क्षेत्र में शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहे। पूरी रात बूदांबादी होती रही। मौसम में ठंडक घुल गई। किसानों ने कहा चने की फसल पर इल्लियों का प्रभाव हो सकता है।

रिमझिम : 10 घंटे गुल रही बिजली
घुघरियाखेड़ी.
शुक्रवार को रिमझिम बारिश के दौरान शिव मोहल्ला व कुशवाह मोहल्ला में बिजली के तारों में फाल्ट हुआ। शुक्रवार शाम 6.30 बजे से गुल हुई बिजली शनिवार शाम तक नहीं लौटी। विजय वर्मा, जगदीश कुशवाह, रामसिंह चौहान, नानूराम नामदेव, अशोक यादव आदि ने कहा बिजली कंपनी कर्मचारियों को सूचना देने के 10 घंटे बाद भी बिजली व्यवस्था सुचारू नहीं हुई।

कर्मचारियों का कहना है लगातार बारिश होने से सुधार कार्य में परेशानी हो रही है। सुबह 11 बजे से सुधार शुरू किया। 4 बजे सप्लाय शुरू हुआ। दो अन्य जगह भी फाल्ट होने से सुधार किया। सुपरवाइजर सतीश जाटव ने बताया तकनीकी कारणों से बिजली बंद हुई थी। सुधार के लिए कहा है।

बारिश से किसान उदास
सेगांव. शुक्रवार को मौसम ने अपना मिजाज बदला। सुबह से सूर्य के दर्शन नहीं हुए। ठंडी हवा चलने के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। शाम को कुछ देर तेज बारिश के बाद रातभर कभी तेज तो कभी हल्की बारिश होती रही। इससे बोराड़ नदी व आसपास के नालों सहित खंडवा-वड़ोदरा राजमार्ग किनारे गड्‌ढों में पानी जमा हो गया। राहगीर परेशान होते रहे। बेमौसम बारिश से मांगलिक कार्यक्रमों पर भी असर पड़ा। स्वेटर व जर्सी पहनकर लोग ठंड व सर्द हवाओं से खुद को बचाते नजर आए।

दो दिनों से लगातार हो रही रिमझिम बारिश
बासवा. शुक्रवार और शनिवार को सुबह से बादल छाए रहे। इससे मौसम ठंडा रहा। शाम को रिमझिम बारिश शुरू हो गई। शनिवार को सुबह से लगातार धीमे-धीमे हो रही बारिश से मौसम सर्द हो गया। बारिश के कारण हाइवे पर ग्रामीणों की आवाजाही कम रही। मौसम साफ होने पर ठंड अपना असर दिखाएगी।

मावठे से बढ़ी ठंड
बड़वाह.
शीत ऋतू के दौरान बीते दो दिनों से हो रही रिमझिम बारिश ने लोगों को स्वेटर के साथ छतरी व रेनकोट निकालने पर भी मजबूर कर दिया है। हल्की बारिश के साथ शीतलहर ने ठंड की चमक बढ़ा दी है।
दिनभर हुई बूंदाबांदी
सनावद. शहर में शुक्रवार से शुरू हुई रिमझिम बारिश का दौर शनिवार को भी जारी रहा। रात में भी कई बार तेज बारिश हुई। सुबह से शाम तक बारिश के कारण लोगों को रेनकोट व छतरी का सहारा लेना पड़ा।



Source link