Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
देवास16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शासकीय कन्या महाविद्यालय के जूलाॅजी विभाग, आईक्यूए सेल द्वारा जीवाश्म की खोज, महत्व व प्रकार विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार की वक्ता चोइथराम महाविद्यालय इंदौर की प्राचार्य डॉ. रीता जैन थी। उन्होंने व्याख्यान में विभिन्न जीवाश्म के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने जीवाश्म के प्रकार, महत्व व खोज पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।
विषय का प्रतिपादन जूलाॅजी विभाग के अध्यक्ष एवं वेबिनार के समन्वयक डॉ. शरद वर्मा ने किया। प्राचार्य डॉ. वंदना मिश्रा ने अतिथि का स्वागत करते हुए विषय को सभी के लिए उपयोगी बताया। वेबिनार में महाविद्यालय के आईक्यूए सेल के प्रभारी डॉ. भारतसिंह गोयल, डॉ. चारुशीला औंसले, डॉ. उज्जवला बाबर, डॉ. अनिता भाना, डॉ. लोकेश जारवाल, डॉ. शर्मिला काटे, डॉ. रितेश अादि ने भाग लिया।