Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खंडवा2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
फाइल फोटो
- सुसाइड नोट में खुद को बताया मौत का जिम्मेदार, पत्नी व बच्चों के लिए लिखा- तुम्हारे लिए कुछ नहीं कर पाया
- रामेश्वर पुलिस चौकी क्षेत्र के शुक्ला कॉलोनी का मामला
बिजोराभील के सरकारी स्कूल में पदस्थ शिक्षक (वर्ग-2) परीक्षित पिता दिनकरराव कुलकर्णी (42) निवासी नवचंडी मंदिर शुक्ला कॉलोनी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शनिवार दोपहर ढाई बजे परीक्षित को फंदे पर लटका हुआ देख परिजन ने क्षेत्रवासियों को सूचना दी।
जानकारी मिलते ही रामेश्वर पुलिस चौकी प्रभारी विकास खिंची व पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। मृतक की जेब से दो सुसाइड नोट मिले हैं, जो उसने माता-पिता व पत्नी-बच्चों के नाम लिखे। मृतक ने खुद को मौत का जिम्मेदार बताया है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक के दोस्तों व साथी शिक्षकों से बातचीत कर खुदकुशी का कारण तलाशने की कोशिश की।
इस दौरान मृतक के करीबी लोगों ने बताया कि परीक्षित बिजोराभील में शिक्षक था। इसी साल जून में डाइट खंडवा में एमएड में प्रवेश लिया था। इसकी करीब ढाई लाख रुपए फीस जमा की थी। प्रवेश लेने के बाद एमएड नहीं करना चाहता था।
वह कहता था कि एमएड का कोर्स उसे कठिन लग रहा है, इसलिए छोड़ने का मन हो रहा है। इसी बात को लेकर वह डिप्रेशन में आ गया था। वह पत्नी नेहा व बेटी (12) व बेटा (9) के साथ बहुत खुश था।
सुसाइड नोट के प्रमुख अंश
मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं। तुम्हारे लिए कुछ नहीं कर पाया। मैं परेशान हो गया था। मैंने ये मुश्किल अपने ऊपर नहीं लेना था। मैं उलझ गया हूं, मानसिक रूप से परेशान हो गया था। इसलिए हमेशा के लिए तुमसे दूर जा रहा हूं। मेरी मौत का जिम्मेदार मैं स्वयं हूं। आपका – परीक्षित कुलकर्णी