पियाजियो इंडिया ने अपने प्रीमियम स्कूटर अप्रिलिया SXR 160 की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है.
पियाजियो अपने प्रीमियर स्कूटर अप्रिलिया SXR 160 को क्रिसमस के आसपास लॉन्च कर सकती है. जिसके बाद कंपनी इस स्कूटर की डिलीवरी शुरू कर देगी. कंपनी ने इस स्कूटर में कई एंडवास फीचर दिए हैं.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 13, 2020, 12:59 PM IST
क्रिसमस के बाद शुरू होगी डिलीवरी- ऐसा माना जा रहा है कि पियाजियों अपना प्रीमियम स्कूटर अप्रिलिया SXR 160 को क्रिसमस के आसपास लॉन्च कर सकती है. इसके साथ ही कंपनी देश भर के डीलर के जरिए इसकी डिलीवरी भी शुरू कर देगी. आपको बता दें कंपनी ने इस स्कूटर को पहली बार ऑटो एक्सपो 2020 में दुनिया के सामने पेश किया था.
यह भी पढ़ें: Tata Harrier जल्द पेट्रोल इंजन में होगी लॉन्च, जानिए लॉन्चिंग डेट और कीमत
अप्रिलिया SXR 160 की कीमत- पियाजियो का ये स्कूटर बेहद खास है. कंपनी ने इस स्कूटर में कई एंडवास फीचर्स दिए है. ऐसे में इस स्कूटर की कीमत बाजार में उपलब्ध अन्य स्कूटर से कुछ ज्यादा हो सकती है. आपको बता दें कंपनी इस स्कूटर को बारामती के प्लांट में बना रही है. यह भी पढ़ें: सर्दी के मौसम में कैसे रखें अपनी कार का ख्याल? यहां देखे टिप्स
अप्रिलिया SXR 160 का इंजन- अप्रिलिया SXR 160 मैक्सी-स्कूटर में BS6 इंजन दिया गया है. जो 160cc का सिंगल-सिलेंडर, 3-वॉल्व इंजन है, जिसमें 7,600rpm पर 10.7bhp की पावर और 6,000rpm पर 11.6Nm का पीक टॉर्क जेनरेट होता है. कंपनी ने इस स्कूटर में 12-इंच के 5-स्पोक अलॉय व्हील मिल दिए हैं. इसके साथ ही यदि इसके लुक्स की बात करें तो आपको इस स्कूटर में एलईडी टेल लाइट, टेलिस्कोपिक फोर्क सस्पेंशन, फ्रंट डिस्क ब्रेक, एबीएस-सीबीएस, क्रोम प्लेटेड एग्जॉस्ट, बड़ी कम्फर्टेबल सीट, एलईडी हेड लाइट, स्मार्ट फोन कनेक्टिविटी के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिल सकता है.