- Hindi News
- Local
- Mp
- Ujjain
- Out Of One And A Half Crore Children, Anmol Was Selected For KBC, Answering Online Questions For 25 Days
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उज्जैन16 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
माता-पिता व बहनों के साथ अनमोल।
- मुंबई में ऑनस्क्रीन टेस्ट में सफल रहने पर मिला माैका
डेढ़ करोड़ बच्चों में से अनमोल शास्त्री का चयन कौन बनेगा करोड़पति में हुआ है। कार्यक्रम के फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड में आठ बच्चों का चयन हुआ है। इनमें अनमाेल शामिल है। शो का प्रसारण सोमवार रात 9 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर होगा। अनमोल के पिता ब्रजेश शास्त्री कार्तिक चौक उज्जैन के निवासी हैं। इससे परिवार में जश्न का माहौल है।
ब्रजेश ने बताया उनकी रुचि केबीसी में थी। शो के दौरान 10 से 16 वर्ष के बच्चों के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिता की घोषणा हुई तो बेटे अनमोल को बताया। एक एप डाउनलोड किया। जिसके जरिए 25 दिन तक रोज सुबह 11 और शाम 7 बजे ऑनलाइन 10 प्रश्नों के जवाब दिए। पहले चार हजार बच्चों का चयन हुआ। उसके बाद 7 राउंड स्कैनिंग के हुए। मुंबई में केबीसी के स्टूडियो बुलाया। वहां ऑनस्क्रीन टेस्ट में सफल होने पर आठ बच्चों का चयन फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट के लिए हुआ है।
पिता भरूच में प्रायवेट कंपनी में सेफ्टी अफसर, दो बहनें बीटेक, अनमोल की चाह- एस्ट्रो साइंटिस्ट
कक्षा सातवीं के छात्र अनमोल के पिता ब्रजेश शास्त्री रिलायंस कंपनी भरूच में सेफ्टी अफसर हैं। माता निशा शास्त्री गृहिणी हैं। दो बड़ी बहनें हैं। अंजलि यूएसए के रोचेस्टर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी में बिजनेस एनालिस्ट की पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने गांधीनगर के धीरूभाई अंबानी इंस्टीट्यूट से बीटेक किया है। दूसरी बहन सौम्या ने वेल्लोर इंस्टीटूयूट ऑफ टेक्नालॉजी से बीटेक किया है। अनमोल ने कहा उसकी रुचि एस्ट्रो साइंटिस्ट बनने में है। केबीसी के लिए उसने सामान्य ज्ञान से जुड़े अखबार, मैग्जीन पढ़ी।
ताऊ, ताई मना रहे खुशियां, लड्डुओं का ऑर्डर दिया, गणेशजी को भोग लगवाकर आज बंटवाएंगे
कार्तिक चौक में रहने वाले अनमोल के ताऊ डॉ. शशिकांत शास्त्री और ताई प्रबोधिनी खुशियां मना रहे हैं। उन्होंने एक बैनर बनाकर कार्तिक चौक में लगवा दिया है। ताई का कहना है कि भले ही वह भरूच में है लेकिन उसकी उपलब्धि पर लड्डुओं का आर्डर दिया है। सोमवार को शाे के बाद गणेशजी, हनुमानजी को भोग लगाकर उन्हें बंटवाएंगे।