- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Narendra Modi Cabinet Minister Thawar Chand Gehlot On Agricultural Bill Over Haryana Punjab Farmer Protest
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर32 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत इंदौर आए।
कृषि कानून किसानों के हित में है। इससे किसानों का चौतरफा विकास होगा। किसानों को आंदोलन समाप्त कर सरकार से बातचीत करना चाहिए। यह बात केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत ने कही। वे एक दिन के इंदाैर प्रवास पर पहुंचे थे। उन्होंने कहा – यह बिल किसानों की आमदनी दाेगुनी करना वाला कानून है। यह केंद्र सरकार का अच्छा प्रयास है, किसानों के चौमुखी विकास के लिए यह कानून लाया गया है। दो-तीन राज्यों के किसान इस कानून को वापस लेने की बात कर रहे हैं। देशभर में कानून को पसंद किया जा रहा है।
उन्होंने कहा – किसान आंदोलन सरकार के संज्ञान में है। सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि किसानों के साथ संवाद हो। पांच बार बैठक हो चुकी है, जिसमें किसानों से विचार-विमर्श किया गया। सरकार ने किसानों को प्रस्ताव बनाकर भी दिया था। हालांकि किसानों ने उस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। किसानों से आग्रह करते हुए कहा कि सरकार से बात करें, जिससे रास्ता निकल सके।
उन्होंने कहा कि उनका विभाग लगातार दिव्यांगों को लेकर जनहित में प्रयास कर रहा है। उनके विभाग ने पिछले कुछ सालाें में गिनीज बुक में भी कुछ रिकॉर्ड दर्ज किए हैं। उन्हाेंने बताया कि दिव्यांगों को लेकर कई तरह की योजनाएं मोदी सरकार चला रही है। 6 तरह की छात्रवृत्ति भी दिव्यांगों को दी जा रही है। दिव्यांगों के विकास के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं।