ड्रग्स बेचने वाली अम्मा का स्टिंग: पुड़िया थमाते हुए अम्मा ने बांटा ‘ज्ञान’, बोली- इसमें क्या रखा है. छोड़ दो, रोज लेने आ जाते हो..

ड्रग्स बेचने वाली अम्मा का स्टिंग: पुड़िया थमाते हुए अम्मा ने बांटा ‘ज्ञान’, बोली- इसमें क्या रखा है. छोड़ दो, रोज लेने आ जाते हो..


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अम्मा टीम के सदस्य को ब्राउन शुगर की पुड़िया देते हुए कैमरे में कैद हो गई।

  • रावजी थाना क्षेत्र के हरसिद्धि इलाके में नशे के कारोबार का पर्दाफाश
  • मुख्यमंत्री प्रदेश में नशे के कारोबार को जड़ से उखाड़ने के निर्देश दे चुके हैं

मुख्यमंत्री कह चुके हैं कि प्रदेश में ड्रग्स के कारोबार को नेस्तनाबूत कर देंगे। लेकिन इंदौर में इसकी खुलेआम सप्लाई हो रही है। स्टिंग में रावजी थानाक्षेत्र में एक महिला बीच सड़क पर ड्रग्स सप्लाई करते कैद हुई है।

वह यहां ब्राउन शुगर बेचने का काम करती है। अम्मा ही नहीं इस मोहल्ले में रहने वाले उसके परिवार के अन्य लोग भी पुड़िया बेचने में लिप्त हैं। अम्मा ने कबूला कि वह शराब का सेवन करती है। जब स्टिंग टीम उससे मिली तो खुलेआम ड्रग्स बेच रही यह महिला ज्ञान बांटने लगी। उसने कहा कि बेटा इसमें कुछ नहीं रखा है, इसे छोड़ दो। हम तो मालिक से दुआ करते हैं कि तुम जैसे पढ़े लिखे बच्चे इस गली में नहीं आएं।

ब्राउन शुगर की पुड़िया देते खुफिया कैमरे में कैद अम्मा खुलकर बात कर रही थी। अम्मा खुद को शराब में बर्बाद होने का हवाला देते हुए ड्रग्स लेने आए युवकों को इसे छोड़ने की सलाह दे रही थी। ब्राउन शुगर की तलाश टीम ने यहां के एक बदमाश के घर से की। यहां पर जब पुड़िया मांगी गई तो हजार रुपए की पुड़िया कहते हुए बदमाश की पत्नी ने आगे की ओर इशारा कर दिया। कुछ दूर गाड़ी दौड़ाने पर अम्मा अपने घर से कुछ पहले बैठी दिखाई दी। अम्मा ने इशारे से अपने मकान के आगे रुकने को कहा। चंद मिनट बाद अम्मा एक थैली में ब्राउन शुगर की पुड़िया लेकर टीम के पास पहुंची। सबसे पहले उसने रुपए लिए और फिर एक पुड़िया थैली से निकालकर युवकों की ओर बड़ा दिया।

टीम ने इस दौरान बात की तो बोली- मैं शराब में बर्बाद हूं, अम्मा से बातचीत के कुछ अंश…

  • स्टिंग टीम – नमस्ते दादी, किधर जाना है
  • अम्मा – (हाथ बढ़ाते हुए घर से दूर जाने का इशारा) हीरो हो क्या? रोज लेने आ जाते हो।
  • स्टिंग टीम – मैं आज ही लेने आया हूं, चार दिन बाद।
  • अम्मा – छोड़ दे ना।
  • स्टिंग टीम – छोड़ दूंगा ना, तुम दुआ तो करो।
  • अम्मा – हम तो दुआ ही करते हैं कि तुम जैसे बच्चे हमारे पास नहीं आएं। दुआ ही करते हैं मालिक से।
  • स्टिंग टीम – छोड़ देंगे यार माता राम।
  • अम्मा – छोड़ दे बेटा, कुछ नहीं रखा है इसमें।
  • स्टिंग टीम – हां बर्बादी ही है।
  • अम्मा – हम तो दारु पीते हैं। हम दारू में बर्बाद हैं।
  • स्टिंग टीम – दारू पीती हो आप।
  • अम्मा – हां।
  • स्टिंग टीम – क्या बात कर रही हो, सही में दारू पीती हो।
  • अम्मा – झूठ नहीं बोलती हूं मैं।
  • स्टिंग टीम – मैंने तो कभी पीते देखा नहीं।
  • अम्मा – देखोगे कैसे, ऐसे रहते हैं हम।
  • स्टिंग टीम – क्या बात कर रही हो दादी, तुम दारु पीते ही। देख कर लगता तो नहीं है।
  • अम्मा – पीछे बैठे युवक से तू कितना छोटा है
  • स्टिंग टीम – नहीं यह नहीं पीता, यह मेरा छोटा भाई है, मुंबई से आया है, मेरे साथ यहां आ गया था।



Source link