- Hindi News
- Local
- Mp
- Unidentified Vehicle Collided With Female Leopard Crossing The Road, Died On The Spot
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सोनकच्छ14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मादा तेंदुए को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
- कृषि मंत्री पटेल ने पुलिस को सूचना दी, तब डायल 100 पहुंची
देवास जिले के सोनकच्छ तहसील के भौंरासा थाना क्षेत्र में अरनिया पुल के समीप सोमवार रात मादा तेंदुए को अज्ञात वाहन की टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को देखकर वहां से गुजर रहे कृषि मंत्री ने वाहन रुकवाया। घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर डायल 100 पहुंची व तेंदुए को वाहन में नेवरी फाटा चौकी पर लाया गया। यहां पुलिस ने वन विभाग को सूचित किया।

कृषि मंत्री कमल पटेल ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
रात करीब 8.30 बजे मादा तेंदुआ जंगलों से विचरण कर सड़क पार कर रही थी, तभी तेजगति से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। मुंह पर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोग आवाज सुन दौड़े। इसी बीच, कृषि मंत्री कमल पटेल उज्जैन से भोपाल की ओर जा रहे थे, वे भी भीड़ देखकर रुक गए। उन्होंने तेंदुए को देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद डायल 100 समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। वन विभाग देवास के एसडीओ संतोष शुक्ला मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया। आगामी कार्रवाई के लिए जांच जारी है।