- Hindi News
- Local
- Mp
- : MP Nagar Nikay Chunav, Nigam Election 2020 Update; Congress Candidate Selection Committees To Be Formed At District Level
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने प्रेस कॉन्फेंस कर जानकारी दी।
- कमलनाथ का फार्मूला – भोपाल के लिए पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया को बनाया गया प्रभारी
- कमेटी में दिग्विजय सिंह, विधायक आरिफ अकील, आरिफ मसूद, अरुण श्रीवास्तव व मांडवी चौहान शामिल
महापौर पद का आरक्षण होने के बाद अब नगरीय निकायों के चुनाव की तारीखों का ऐलान कभी भी हो सकता है। कांग्रेस ने चुनावी रणनीति पर काम तेज कर दिया है। कांग्रेस ने तय किया है कि उम्मीदवारों का चयन करने के लिए जिला स्तर पर कमेटियां गठित होंगी, जिसमें स्थानीय निकाय के अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष शामिल रहेंगे।
यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष तथा संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने यह फार्मूला तय किया है। जिसके तहत स्थानीय स्तर पर ही उम्मीदवारों का चयन होगा। इसके लिए कमेटियों का गठन किया जा रहा है। इन समितियों में एक महिला सदस्य भी रहेगी। कमेटी प्राथमिकता के आधार पर सिंगल नाम का चयन का प्रदेश कमेटी को भेजेगी। इसके बाद उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी।
12 निकायों के लिए कमेटियों का गठन कर दिया गया है। इसके साथ ही इन निकायों में प्रभारी व सह प्रभारियों की नियुक्ति भी कर दी है। भोपाल नगर निगम के चुनाव के लिए पूर्व मंत्री एवं जबलपुर पूर्व से विधायक लखन घनघोरिया को प्रभारी बनाया गया है, जबकि कमेटी में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, विधायक आरिफ अकील, आरिफ मसूद, अरुण श्रीवास्तव व मांडवी चौहान शामिल किए गए हैं।

12 नगर निगमों के लिए कांग्रेस के प्रभारी व सह प्रभारी।
निकाय स्तर पर संकल्प पत्र जारी होगा
शेखर ने बताया कि कांग्रेस निकाय चुनाव शहरी विकास के संकल्प के साथ मैदान में उतरेगी। इसके लिए हर निकाय का अलग-अलग संकल्प पत्र तैयार किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने उप चुनाव में भी विधानसभावार संकल्प पत्र जारी किया था।
कांग्रेस की मांग- बैलेट पेपर से कराए जाएं निकाय चुनाव
कांग्रेस ने मांग की है कि नगरीय निकाय बैलेट पेपर के माध्यम से कराए जाएं। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव बैलेट पेपर से हुए हैंं। मध्य प्रदेश में भी इसी पैटर्न से चुनाव होना चाहिए। इसको लेकर राज्य निर्वाचन आयोग से यह मांग की जाएगी। इससे पहले भी कांग्रेस इस मांग को लेकर चुनाव आयोग को ज्ञापन दे चुकी है।