Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उज्जैन15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शाजापुर से हिरण का मांस लाने वाले डॉक्टर गिरफ्तार
- शाजापुर में हिरण के शिकारियों से खरीदा था मांस
उज्जैन में मांस के शौकीन एक डॉक्टर साहब बुरे फंस गए हैं। उनके फ्रिज से पुलिस ने करीब 10 किलो हिरण का मांस बरामद किया। डॉक्टर साहब को पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया है। उनसे हिरण का शिकार करने में शामिल लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ वन्य प्राणि संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
मामला माधव नगर थाना क्षेत्र के घासमंडी चौराहे का है। यहां पर दांत के डॉक्टर परवेज असलम का मकान है। पुलिस को पहले ही मुखबिर से खबर मिली थी कि डॉक्टर साहब शाजापुर से हिरण का मांस खरीद कर लाए हैं। घर की तलाशी के लिए पुलिस ने सोमवार को कोर्ट से सर्च वारंट निकलवाया। उसके बाद डॉक्टर के घर पहुंच गई। तलाशी में फ्रिज से हिरण का मांस बरामद हुआ। टीआई दिनेश प्रजापति ने बताया कि मांस करीब 9 किलो 800 ग्राम है।
शाजापुर के लाला से खरीदा था मांस
पूछताछ में डॉक्टर ने बताया कि वह हिरण का मांस शाजापुर के लाला नाम के युवक से खरीदा है। एएसपी अमरेंद्र सिंह का कहना है कि शाजापुर के लाला को भी आरोपी बनाकर गिरफ्तार करेंगे। हिरण के शिकार और मांस बेचने में कौन-कौन शामिल हैं, इसका भी पता लगाया जाएगा।