भोपाल में आज बारिश से राहत नहीं: एक सप्ताह में दिन का पारा 10 डिग्री लुढ़का; दिन भर हल्का पानी गिरता रहेगा, मंगलवार सुबह भी कोहरा होगा

भोपाल में आज बारिश से राहत नहीं: एक सप्ताह में दिन का पारा 10 डिग्री लुढ़का; दिन भर हल्का पानी गिरता रहेगा, मंगलवार सुबह भी कोहरा होगा


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल14 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल में बीते एक सप्ताह में दिन का पारा 10 डिग्री तक लुढ़क चुका है। अरब सागर से अभी लगातार नमी आने से हल्की बारिश और कोहरा हो रहा है। यह फोटो भोपाल के गुलाब गार्डन से वल्लभ भवन की तरफ जाने वाली ठंडी सड़क का सोमवार सुबह का है। फोटो- अनिल दीक्षित

  • दिन और रात के तापमान में महज 3 डिग्री का अंतर रह गया

अरब सागर में लगातार गतिविधियों के कारण भोपाल में बारिश हो रही है। इसके कारण कोहरा छा रहा है। रविवार को मौसम विभाग ने इसके सोमवार दोपहर को हटने की उम्मीद जताई थी, लेकिन यह भविष्यवाणी सच साबित होते नहीं दिख रही है। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि अरब सागर से लगातार नमी आ रही हैं।

इसके कारण अगले 24 घंटे तक भोपाल में इसी तरह कोहरा बारिश होगी। सोमवार को दिन भर रुक-रुककर पानी गिरेगा। कोहरा रविवार की अपेक्षा कम हुआ है, लेकिन अब भी विजिबिलिटी 800 मीटर तक रही। यह स्थिति सुबह 10 बजे तक थी। भोपाल में बीते एक सप्ताह में दिन का पारा 10 डिग्री तक लुढ़क चुका है।

वीआईपी रोड भोपाल।

वीआईपी रोड भोपाल।

दिन सर्द और रात गर्म हो रहीं

साहा ने बताया कि भोपाल में दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। यह सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस से काफी कम चल रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रात का पारा काफी ज्यादा चल रहा है। यह सामान्य से 6 डिग्री से ज्यादा चल रहा है। न्यूनतम तापमान 17.4 रहा।

न्यू मार्केट बस स्टॉप।

न्यू मार्केट बस स्टॉप।

सात दिन में दिन का तापमान 10 डिग्री लुढ़का

भोपाल में बीते एक सप्ताह में दिन के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। 7 दिसंबर को यह अधिकतम 31 डिग्री था, जो आज 21 डिग्री पर आ गया। एक सप्ताह में यह 10 डिग्री गिर गया है। हालांकि रात का पारा अब भी सामान्य से काफी ज्यादा चल रहा है। यही कारण है कि दिन और रात के तापमान में महज 3 डिग्री तक का अंतर रह गया है। अरब सागर का प्रभाव कम होते ही न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी।

प्रशासन अकादमी रोड।

प्रशासन अकादमी रोड।

भोपाल में तापमान एक नजर में

दिन अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
13 दिसंबर 21.0 (-5) 18.0 (+7)
12 दिसंबर 21.7 (-5) 15.8 (+5)
11 दिसंबर 21.8 (-5) 18.0 (+6)
10 दिसंबर 30.3 (+3) 18.0 (+7)
09 दिसंबर 31.1 (+4) 14.6 (+3)
08 दिसंबर 31.2 (+4) 13.6(+3)
07 दिसंबर 31.1(+4) 14.2(+2)

नोट : (-) का मतलब सामान्य से कम तापमान और (+) का मतलब सामान्य से ज्यादा तापमान।

रोशनपुरा।

रोशनपुरा।



Source link