Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
रात का पारा नीचे आते ही लोगों को ठंड से बचाव के लिए अलाव जलाने पड़ गए
- सोमवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा है
- रविवार को अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री दर्ज हुआ था
आखिरकार मौसम में ठंडक घुल ही गई। रविवार दिन भर धूप न निकलने और हवा चलने से रात का पारा 4.8 डिग्री लुढ़का है। सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। जिस कारण ठंड ने अहसास कराया है और अलाव जलाने पड़े हैं। यह शुरूआत है अब दो से तीन दिन में तापमान और भी कम होने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान में भी गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है।
अंचल सहित शहर का मौसम बदलने लगा है। कई दिनों से चल रहा तापमान बढ़ने क दौर अब थमता नजर आ रहा है। दो दिन पहले जहां न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के पार चला गया था अब वह 10 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। यह रविवार को दिन भर छाए बादल और धुंध के कारण हुआ है। मौसम विभाग की माने तो अब तेजी से मौसम बदलेगा और ठंड बढ़ेगी। मौसम वैज्ञानिक सीके उपाध्याय के अनुसार जम्मू कश्मीर से पश्चिमी विक्षोभ निकल चुका है और राजस्थान में बन रहा चक्रवात भी कमजोर पड़ गया है। अब दो से तीन दिन में ठंड जोर पकड़ेगी। अभी लगातार बढ़ रहे रात के पारे में अब गिरावट आना शुरू हो गया है। दिन का तापमान भी धीरे-धीरे गिरना शुरू होग।
24 घंटे में और बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटे में पारा 2 से 3 डिग्री और नीचे आ सकता है। जिस कारण ठंड बढ़ेगी। सोमवार सुबह न्यूनतम पारा में आई गिरावट का असर आम जनजीवन पर भी देखने को मिला है। सड़कों पर लोग अलाव जलाते मिले हैं। दिसंबर में अलाव जलाने का नजारा पहली बार देखने को मिला है।
16 दिसंबर के बाद कोहरा
मौसम विभाग की माने तो ठंड तो बढ़ेगी ही साथ ही कोहरा भी अपना असर दिखाएगा। 16 दिसंबर के बाद कोहरा अंचल में अपनी आमद से मौसम को प्रभावित करेगा। रात का तापमान कम होता जा रहा है, लेकिन कोहरा आने के बाद दिन के तापमान भी तेजी से असर पड़ेगा। जिस कारण दिन में ठंड बढ़ने की पूरी संभावना है।
ऐसे रही पारे की चाल
समय तापमान डिग्री में
रात 3.30 बजे 10.0
सुबह 5.30 बजे 11.0
सुबह 8.30 12.2