शहर में होगा अयोध्या धाम: अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर शहर में बनेगा श्रीराम जानकी राज मंदिर, 7 फीट ऊंची होगी रामलला की प्रतिमा

शहर में होगा अयोध्या धाम: अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर शहर में बनेगा श्रीराम जानकी राज मंदिर, 7 फीट ऊंची होगी रामलला की प्रतिमा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sri Ram Janaki Temple Will Be Built In The City On The Lines Of Ram Temple Of Ayodhya, Ramlala Statue Will Be 7 Feet High

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

श्रीराम-जानकी राजमंदिर के लिए सोमवार को भूमिपूजन किया गया है

  • गांधी रोड पर श्रीराम जानकी मंदिर के लिए सोमवार को हुआ भूमि पूजन
  • 14 जनवरी को होगा शिला पूजन

अब अयोध्या के राम मंदिर की तरह ग्वालियर में भी श्रीराम जानकी राजमंदिर का निर्माण होगा। पूरे परिसर का नाम अयोध्या धाम होगा। यहां 7 फीट ऊंची रामलला की प्रतिमा होगी। इतना ही नहीं यहां हनुमान और शनिदेव का भव्य मंदिर भी बनाए जाएंगे। इसके अलावा बेसहारा बुजुर्गों को लिए राम आश्रय और बच्चों के लिए मातृ छाया भवन भी बनाए जाएंगे। सोमवार दोपहर श्रीराम-जानकी मंदिर के लिए भूमिपूजन गांधी रोड पर किया गया है। वैसे तो कलेक्टर ग्वालियर को भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होना था, लेकिन किसान आंदोलन के चलते उनकी जगह एसडीएम अनिल बनवारिया, एसडीएम विनोद भार्गव ने भूमिपूजन का कार्यक्रम संभाला है। साथ ही भूमिपूजन में रामजानकी राजमंदिर सार्वजनिक न्यास परिसर अध्यक्ष एडवोकेट अरबिंद दूदावत, उपाध्यक्ष केशव सिंघल, विष्णु जैन, जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार ममता शाक्य, कुलदीप दुबे, आरआई, पटवारी, टीआई ठाठीपुर आरपी विमल मौजूद रहें।

14 जनवरी को होगा शिला पूजन कार्यक्रम

श्रीराम-जानकी राजमंदिर सार्वजनिक न्यास परिसर के अध्यक्ष एडवोकेट अरविंद दूदावत ने बताया कि श्रीराम-जानकी मंदिर के लिए 14 जनवरी को संतों के मार्गदर्शन में आयोजन किया जाएगा। जिसमें शिला पूजन किया जाएगा। यह मंदिर गांधी रोड स्थित प्राचीन शनि मंदिर की भूमि पर बनाया जा रहा है। यहां शनि मंदिर था और जमीन पर कुछ लोगों का कब्जा था। इस जमीन को प्रशासन ने 8 नवंबर 2020 को कब्जा धारियों से मुक्त कराया था। कुल जमीन 9 बीघा 1.567 रकबा है। तहसीलदार ममता शाक्य ने बताया कि जगह माफी ओकाफ की है। माफी ओकाफ की संपत्ति के प्रबंधक कलेक्टर होते हैं।

ऐसा होगा श्रीराम-जानकी मंदिर

न्यास के अध्यक्ष एडवोकेट अरविंद दूदावत ने बताया कि यहां श्रीराम लला का मंदिर होगा। मंदिर पूरी तरह अयोध्या में हो रहे निर्माण की तर्ज पर बनेगा। साथ ही इसमें 7 फीट ऊंची भगवान श्रीराम की प्रतिमा होगी, जो राजस्थान से मंगवाई जाएगी। इसके अलावा हनुमान, लक्ष्मण, सीता माता और शनिदेव के मंदिर होंगे। संतों के सत्संग के लिए बड़ा हॉल बनाया जाएगा। इसके अलावा ऐसे बुजुर्ग जिनका कोई नहीं है उनके लिए राम आश्रय बनाया जाएगा। यहां उन्हें हर सुविधा दी जाएगी। एक से 6 साल के बीच के बच्चों के लिए मातृ छाया होगा। यहां उनको अच्छे संस्कार दिए जाएंगे। एक पार्क भी बनाया जाएगा। साथ ही 100 फीट ऊंचा भारतीय तिरंगा भी लगाया जाएगा।

भक्त उठाएंगे खर्च

श्री राम-जानकी राजमंदिर के निर्माण में कितना खर्च आएगा और यह खर्च कहां से पूरा किया जाएगा इस पर न्यास के अध्यक्ष अरविंद दूदावत का कहना है कि न्यास भक्तों से अपील करेगा कि वह मंदिर निर्माण के लिए मदद करें। आमजन के सहयोग से ही ग्वालियर में अयोध्या धाम बन सकेगा।



Source link