अभी मास्क ही वैक्सीन: भोपाल के बाइकर्स ग्रुप ने बांटे मास्क, लोगों को कोरोना के प्रति किया अवेयर

अभी मास्क ही वैक्सीन: भोपाल के बाइकर्स ग्रुप ने बांटे मास्क, लोगों को कोरोना के प्रति किया अवेयर


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बाइकर्स ग्रुप के मेंबर लोगों को मास्क बांटते और कोरोना के खतरों से अवगत कराते हुए।

भोपाल के बाइकर्स ग्रुप लाउड स्काउट्स बाइक ट्रिप के साथ लोगों को अवेयर करने का काम कर रहा है। भोपाल में लगातार जिस तरीके से कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए ये बाइकर्स शहर के अलग-अलग इलाकों में जाकर लोगों को मास्क पहनने के लिए अवेयर कर रहे हैं। साथ ही मास्क का डिस्ट्रीब्यूशन भी कर रहे हैं।

भोपाल के बाइकर्स ग्रुप लाउड स्काउट्स के मेंबर्स।

भोपाल के बाइकर्स ग्रुप लाउड स्काउट्स के मेंबर्स।

इनका कहना है कि जब तक वैक्सीन फाइनल नहीं आ जाती तब तक मास्क ही वैक्सीन है। बाइकर्स ग्रुप के मेंबर्स ने बंसल हॉस्पिटल से लेकर क्रीसेंट वाटरपार्क तक लोगों को मास्क बांटे और कोरोना से बचने के उपाय बताए।

कोरोना के लक्ष्ण और उससे बचाव की संपूर्ण जानकारी ग्रुप के मेंबर डॉ. नवल कपूर ने दी। ग्रुप में कुल 18 बाइकर्स थे। ये बाइकर्स पूरे सेफ्टी गियर के साथ राइड करता है। इस ग्रुप के एडमिन पार्थाे चक्रवर्ती हैं।



Source link