Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपालएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
- भर्ती निरस्त करने की मांग
गांधी मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के खाली पदों पर बाहरी डॉक्टरों की नियुक्ति का विरोध शुरू हो गया है। सोमवार को मप्र मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन ने कॉलेज में पहले से काम कर रहे डॉक्टरों की अनदेखी कर बाहरी डॉक्टरों की नियुक्ति के विरोध में डीन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया। संगठन के जनरल सेक्रेटरी डॉ. राकेश मालवीय ने बताया कि डीन पहले, संस्था में कार्यरत पात्र डॉक्टरों की नियुक्तियां संबंधित डिपार्टमेंट में असिस्टेंट ऑफिसर के पद पर करें।
बावजूद इसके पद खाली रहने और योग्य उम्मीदवार नहीं मिलने पर बाहरी डॉक्टरों की नियुक्ति इन पदों पर की जाए। इसका प्रावधान चिकित्सा सेवा संवर्ग के भर्ती नियमों में किया गया है। लेकिन डीन डॉ. अरुणा कुमार कुमार ने मनमानी करते हुए बाहरी डॉक्टरों की नियुक्ति असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर की है। इसके विरोध में मंगलवार से आंदोलन किया जाएगा।
मंत्री से आज मुलाकात कर करेंगे डीन की शिकायत
सोमवार को संगठन की जनरल बॉडी मीटिंग हुई। इसमें संस्थान के 100 डॉक्टरों ने डीन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया है। संगठन की मांग है कि असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हुई भर्ती प्रक्रिया निरस्त की जाए। इस मांग के नहीं माने जाने पर एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग से मुलाकात करेगा।