किसान आंदोलन अपडेट: क्या कारण है कि सिर्फ पंजाब और हरियाणा के ही किसान आंदोलन कर रहे हैं: गहलोत

किसान आंदोलन अपडेट: क्या कारण है कि सिर्फ पंजाब और हरियाणा के ही किसान आंदोलन कर रहे हैं: गहलोत


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

उज्जैन में सामाजिक न्याय परिसर में चल रहे किसान सम्मेलन में आए लोग

  • आंदोलन में देशद्राहियों की रिहाई की मांग उठ रही, ये किसान नहीं हो सकते

उज्जैन में किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत ने कहा कि नया कृषि कानून किसानों एवं कृषि के लिए आने वाले समय में फायदेमंद होगा। उन्होंने 20 दिन से दिल्ली के बार्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि क्या कारण है कि सिर्फ पंजाब और हरियाणा के किसान ही आंदोलन कर रहे हैं जबकि देश के 33 प्रांतों में किसान कृषि कानून के साथ खड़े हैं। केंद्र सरकार देश के किसानों के साथ है। किसानों के हित में कानून बनाए गए हैं। देश विरोधी ताकतों के हाथों में खेलने वाले लोग ही किसानों को भड़काने का काम कर रहे हैं। आंदोलन में देशद्रोही लोगों की रिहाई की मांग उठ रही है। ये मांग करने वाले किसान नहीं हो सकते हैं। जिनका कोई जनाधार नहीं है, वे आंदोलन कर रहे हैं। सरकार आंदोलन को लेकर गंभीर है। यही वजह है कि कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर किसान संगठनों से लगातार बातचीत कर रहे हैं। सरकार किसान संगठनों के सुझाव पर गंभीर है। कानून में बदलाव करने को तैयार है। MSP लिखित में देने को तैयार है। मंदसौर के विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत भी इस आंदोलन की साजिश का हिस्सा बन गए हैं।



Source link