जमीन विवाद: बल्लम से नाबालिग पर चाचा और परिजन ने किया हमला, तीन पर केस दर्ज

जमीन विवाद: बल्लम से नाबालिग पर चाचा और परिजन ने किया हमला, तीन पर केस दर्ज


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • MP Sagar Land Disute Case; Chacha And Family Members Attacks On Minor, Case Filed Against Three

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हमले में घायल नाबालिग सोहन यादव।

  • सागर जिले के बीला थाने का मामला

शाहगढ़ के बीला थानातंर्गत नीमचार गांव में मंगलवार सुबह जमीन विवाद को लेकर दो परिवारों के लोग आमने-सामने आ गए। मारपीट के दौरान धारदार बल्लम से 16 वर्षीय नाबालिग घायल हो गया। नाबालिग को शाहगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उसे सागर रेफर किया गया है। बीला थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि नीमचार निवासी उत्तम यादव व राजा भैया दोनों सगे भाई पूर्वजों से प्राप्त राजस्व भूमि पर खेती करते आ रहे हैं। पेशे से उत्तम यादव पंचायत सचिव और राजा भैया शिक्षक हैं। इनके बीच कृषि भूमि के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।

मंगलवार को 16 वर्षीय सोहन यादव खेत में पानी दे रहा था, तभी मेढ़ पर लगे तार को दूसरे पक्ष ने निकाल दिया। सोहन ने इसका विरोध किया तो उसके चाचा राजा भैया और उनके दोनों बेटों सुरेंद्र और वीरेंद्र से बहस हो गई। इस दौरान इनमें से किसी ने सोहन के चेहरे पर बल्लम से वार कर दिया। इसमें सोहन को आंख के पास चोट आई है। नाबालिग सोहन के पिता उत्तम की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों बेटों समेत पिता पर धारा 294, 323, 324, 506, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

कचरा डालने पर महिला को पीटा

बरायठा थाना क्षेत्र के अदावन गांव में कचरा फेंकने के विवाद को लेकर मंगलवार सुबह एक महिला की पड़ोसियों ने पिटाई कर दी। पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए शाहगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। पुलिस ने बताया कि अदावन गांव की महिला प्रेमबाई लोधी सुबह घर की सफाई के बाद निकले कचरे को घर के बाहर फेंक रही थी।

तभी पड़ोस में रहने वाली मैदाबाई अपने घर से बाहर निकली और कचरे का ढेर देखकर बिफर गई। दोनों के बीच विवाद बढ़ा तो घंशु लोधी, प्रभु और हरगोविंद ने प्रेमबाई की पिटाई कर दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।



Source link