माफिया का पूरा हिसाब: जबलपुर में डोलोमाइट माफिया पर कार्रवाई, हाइवे किनारे 10 करोड़ की 20 हजार वर्गफीट जमीन पर किया गया अवैध निर्माण ध्वस्त

माफिया का पूरा हिसाब: जबलपुर में डोलोमाइट माफिया पर कार्रवाई, हाइवे किनारे 10 करोड़ की 20 हजार वर्गफीट जमीन पर किया गया अवैध निर्माण ध्वस्त


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • Action On Dolomite Mafia In Jabalpur, 20 Thousand Sq Ft Land Free Of Eight Crore, Illegal Construction Of 2 Crore Broken

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हाइवे की जमीन पर कब्जा कर बना लिया था दुकान व ढाबा

  • डोलोमाइट माफिया महेश यादव और उसके भाई विनेश यादव ने कब्जा कर किराए पर दे रखी थी दुकानें
  • डोलोमाइट की अवैध खदान में मजदूर के घायल होने के बाद पुलिस ने कसा शिकंजा

ऐठाखेड़ा में डोलोमाइट के अवैध खदान में मजदूर कमलेश ठाकुर के घायल होने के बाद से माफिया महेश यादव पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। मंगलवार को प्रशासन, पुलिस और नगर निगम के संयुक्त अमले ने बड़ा आर्थिक नुकसान पहुंचाया। तिलवारा-चरगवां मोड़ पर नेशनल हाइवे की 20 हजार वर्गफीट जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा कर निर्मित दुकान व ढाबों को तोड़ दिया। महेश यादव और उसके भाई विनेश यादव ने यहां किराए पर दुकान व ढाबा दे रखा था। रोड के दूसरी ओर उसने खाद-बीज के लाइसेंसी संचालक को भी किराए से शासकीय जमीन पर कब्जा कर बनाए गए गोदाम को दे रखा था। कार्रवाई के दौरान आठ करोड़ रुपए की जमीन और लगभग दो करोड़ रुपए का निर्माण तोड़ा गया।

पक्की दुकानों को तोड़ते हुए

पक्की दुकानों को तोड़ते हुए

जानकारी के अनुसार सिवनी टोला घुंसौर निवासी महेश यादव और उसके भाई विनेश यादव ने अवैध तरीके से 20 हजार वर्गफीट शासकीय जमीन पर कब्जा कर दो करोड़ की लागत से आठ पक्की शटर लगी दुकानें, तीन ढाबा, दो पान के टपरे, एक पंक्चर की दुकान को किराए से दे रखा था। महेश यादव यहीं से अंग्रेजी व देशी शराब भी अवैध तरीके से बेचता था। मंगलवार दोपहर में तीन जेसीबी व एक हिटैची मशीन लगाकर सारे अतिक्रमण तोड़ दिए गए।

ढाबा भी तोड़ा गया

ढाबा भी तोड़ा गया

डोलोमाइट खदान में विस्फोट से आया निगाह में

महेश यादव द्वारा नौ दिसंबर को ऐठाखेड़ा में डोलोमाइट की अवैध खदान में खनन कराया जा रहा था। ट्रैक्टर के कम्प्रेशर ड्रिल मशीन से गड्‌ढा कर उसमें बारूद भरवाकर विस्फोट करवाता था। इसी हादसे में झिरी परासिया निवासी कमलेश ठाकुर के दोनों हाथ उड़ गए थे। उसके चेहरे व गर्दन में भी चोटें आई थी। इस मामले में तिलवारा पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 308, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, अवैध खनन सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

शासकीय भूमि पर गोदाम बना दे दिया था खाद दुकान खोलने किराए पर

शासकीय भूमि पर गोदाम बना दे दिया था खाद दुकान खोलने किराए पर

क्षेत्र में है यादव भाईयों का आतंक

महेश यादव पर सात आपराधिक प्रकरण और उसके भाई विनेश के खिलाफ भी कई मामले न्यायालय में लंबित है। यादव भाईयों का पूरे क्षेत्र में आतंक था। कार्रवाई के दौरान एसडीएम नम: शिवाय अरजरिया, एएसपी शिवेश सिंह बघेल, सीएसपी बरगी रवि सिंह चौहान, और आरआई सौरव तिवारी के साथ तिलवारा टीआई सतीष पटेल, भेड़ाघाट टीआई शफीक खान व चरगवां थाना प्रभारी रीतेश कुमार पांडे लगभग 100 पुलिस कर्मियों व नगर निगम अतिक्रमण अमले के साथ मौजूद रहे।



Source link