Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अब दिल्ली से आने वाली समता एक्सप्रेस शाम 7:05 की जगह डेढ़ घंटे पहले शाम 5: 40 बजे भाेपाल पहुंचेगी। विशाखापट्टनम से आने वाली समता एक्सप्रेस सुबह 5:55 के बजाय सुबह 7:10 बजे भाेपाल आएगी। 02888 हजरत निजामुद्दीन- विशाखापट्टनम समता एक्सप्रेस स्पेशल हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से सुबह 7 बजे चलेगी जाे शाम 5:40 बजे भोपाल पहुंचेगी।
02887 विशाखापट्टनम-हजरत निजामुद्दीन (समता) एक्सप्रेस स्पेशल विशाखापट्टनम स्टेशन से 09.20 बजे चलेगी और सुबह 7:10 बजे भाेपाल पहुंचेगी। यह ट्रेन यहां से सुबह 07.15 बजे रवाना हाेगी। अधिकारियों के मुताबिक ये ट्रेन प्रारंभिक स्टेशनों से भी डेढ़ घंटे पहले चलेगी, इसलिए ये यहां जल्दी पहुंचेंगी।