रिटारमेंट से वापसी की राह पर युवराज सिंह, पंजाब की संभावित टीम में शामिल

रिटारमेंट से वापसी की राह पर युवराज सिंह, पंजाब की संभावित टीम में शामिल


नई दिल्ली. अभी इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है कि पूर्व ऑल राउंडर युवराज (Yuvraj Singh) सिंह पंजाब के लिए खेलेंगे या नहीं. पिछले साल युवराज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. हालांकि, वह कनाडा में ग्लोबल टी20 लीग में खेले थे. बीसीसीआई के नियम इस बात की इजाजत नहीं देते कि एक्टिव खिलाड़ी विदेशी लीग में खेलें. इसका ताजा उदाहरण प्रवीण तांबे (Praveen Tambe) हैं. तांबे को ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स के चुने जाने के बावजूद आईपीएल 2020 में खेलने की इजाजत नहीं दी गई. तांबे ने 2018 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था, लेकिन वह यूएई में टी10 लीग खेलने गए. वह कैरेबियन लीग 2020 में भी खेले. हाल ही में पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव पुनीत बाली ने 39 वर्षीय युवराज सिंह से रिटायरमेंट से बाहर आने के लिए कहा है.

युवराज सिंह ने सितंबर में क्रिकबज को दिए एक इंटरव्यू में कहा था, ”मैं युवा खिलाड़ियों के साथ खेल का आनन्द ले रहा हूं. उनसे विभिन्न पहलुओं पर बात कर रहा हूं. मैं उनसे बहुत सी चीजों को बेहतर करने के लिए कहता हूं. नेट पर मैं उन्हें बहुत सी चीजें बताता हूं.”

पीएम मोदी के पत्र पर धोनी का रिएक्शन बना 2020 में भारतीय खेलों में सबसे ज्यादा रीट्वीट किया गया ट्वीट

उन्होंने कहा था, ”मैं नेट पर अब भी गेंद को बहुत अच्छी तरह हिट कर पा रहा हूं, क्योंकि मैंने काफी लंबे समय से बल्ला नहीं पकड़ा है. मैं युवाओं का प्रशिक्षण दे रहा हूं. इसके बाद ऑफ सीजन में मैंने अभ्यास मैच में कुछ रन बनाए. पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव पुनीत बाली ने मुझ से संपर्क किया और कहा कि मुझे रिटायरमेंट से बाहर आने के बारे में सोचना चाहिए.”ऐसी रिपोर्ट्स भी आईं कि युवराज सिंह ने बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली और जय शाह से अपने रिटायरमेंट के फैसले को रिवर्स करने के लिए पत्र लिखा है. युवराज ने कहा, ”मुझे नहीं पता कि क्या होगा, लेकिन मैं घरेलू क्रिकेट खेलना चाहता हूं. मैं बाली के अनुरोध को भी अनदेखा नहीं कर सकता. मैं अभी भी कोई निर्णय नहीं ले पाया हूं.”

पृथ्वी शॉ ने फेंकी ऐसी मिस्ट्री गेंद, विकेटकीपर को छकाती हुई निकली, देखें- VIDEO

उन्होंने कहा, मेरा उद्देश्य पंजाब को चैंपियनशिप जितवाना है. हरभजन सिंह और मैंने टूर्नामेंट्स जीते हैं, लेकिन हमने मिलिकर पंजाब के लिए कभी ऐसा नहीं किया. मेरे अंतिम निर्णय के बाद ही कुछ तय होगा.” हाल ही में युवराज सिंह ने नेट प्रैक्टिस भी की. उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से नेट्स पर बल्लेबाजी करते हुए अपना वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया.

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए ऐसी हो सकती है पंजाब की संभावित टीम:
मनदीप सिंह, युवराज सिंह, अभिषेक सर्मा, सलील अरोड़ा, गितांश खेड़ा. रमनदीप सिंह, सनवीर सिंह, करण कालिया, राहुल शर्मा, कृष्ण अलंग, संदीप शर्मा, अर्शदीप सिंह, इकजोत सिंह, नमन धीर, अभिषेक गुप्ता, हिमांशु सत्यवान, गुरकीरत सिंह, अनमोलप्रीत सिंह, प्रभसिमरन सिंह, नेहल वधेरा, अनमोल मल्होत्रा, आरुष सभरवाल, अनिभव शर्मा, हरप्रीत बरार, मयंक मार्कंडे, बलतेज सिंह, सिद्धार्थ कौल, बरिंदर सरां, गुरनूर सिंह, हरजस सिंह, अभिजीत सिंह, कुंवर पाठक.





Source link