लोक शिक्षण संचालनालय में धरना: शिक्षक पात्रता परीक्षा पास कर चुके 2 हजार से अधिक उम्मीदवार धरने पर बैठे; बोले- आज जवाब लेकर जाएंगे

लोक शिक्षण संचालनालय में धरना: शिक्षक पात्रता परीक्षा पास कर चुके 2 हजार से अधिक उम्मीदवार धरने पर बैठे; बोले- आज जवाब लेकर जाएंगे


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • MP TET Madhya Pradesh Teacher Eligibility Test; Selected Candidates Not Get Joining Even After One Year

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल में लोक शिक्षण के ऑफिस के सामने धरने पर बैठे शिक्षक।

  • अगस्त 2019 में आया था परिणाम, कोरोना के नाम पर रोक दिया गया सत्यापन

मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती परीक्षा पास करने के एक साल बाद भी ज्वाइनिंग नहीं मिलने से नाराज उम्मीदवारों ने भोपाल में लोक शिक्षण संचालनालय के एमपी नगर स्थित कार्यालय को घेर लिया है। भोपाल से लेकर सभी जिला स्तर पर प्रदर्शन करने वाले 2 हजार से ज्यादा उम्मीदवार अब ऑफिस के सामने धरने पर बैठ गए हैं। हालांकि उम्मीदवारों का कहना है कि यह धरना नहीं है। हम तो सिर्फ विनती करने आए हैं। वह ज्वाइनिंग की तारीख तय करने की मांग पर अड़े हुए हैं। 30,594 से ज्यादा शिक्षकों के पद भरे जाना है।

सिर्फ तारीख बढ़ रही

मंडला से आए उम्मीदवार गोपाल सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट जारी हुए एक साल से ज्यादl समय हो चुका है। इसके बाद भी अब तक किसी भी चयनित उम्मीदवार को ज्वाइनिंग नहीं दी गई है। स्कूल शिक्षा विभाग और आदिम जाति कल्याण विभाग के तहत 30,594 से अधिक शिक्षकों की ज्वाइनिंग होनी है। कुछ चयनित उम्मीदवार तो राज्यपाल को पत्र लिखकर इच्छामृत्यु मांग चुके हैं।

सिर्फ ज्ञापन लेकर चलता कर दिया

गोपाल ने बताया कि तीन महीने पहले हम सीएम हाउस गए थे, उन्होंने हमारा ज्ञापन रख लिया है और आश्वासन दिया है कि हमें जल्द ज्वाइनिंग देंगे। लेकिन, ऐसे ज्ञापन हम कई मंत्रियों और अफसरों को दे चुके हैं। हमारी केवल एक ही मांग है कि हमारी नियुक्ति का तय समय हमें बताया जाए। अब अगर नहीं सुना गया तो आंदोलन को और तेज करेंगे।

15 हजार पदों के लिए 1 जुलाई को शुरू हुई थी प्रक्रिया

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती के 15 हजार पदों के लिए इसी साल 1 जुलाई से सत्यापन प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन परिवहन की समस्या बताकर इस प्रक्रिया को तीन दिन बाद ही रोक दिया गया। आदिम जाति कल्याण विभाग ने भी उच्च माध्यमिक शिक्षक 2220 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया था, लेकिन यह प्रक्रिया भी रोक दी गई। इसके चलते उम्मीदवारों ने प्रदेशभर के कलेक्टर कार्यालय में जाकर भर्ती प्रक्रिया शुरू कराने का अभियान चला रखा है।

सोशल मीडिया पर चला कैंपेन

उम्मीदवारों ने सोशल मीडिया पर #GiveMPTETjoiningOrAllowToDie हैशटैग के साथ लाखों ट्वीट कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तक अपनी मांग पहुंचाने की कोशिश भी की। कोरोना संक्रमण के प्रोटोकॉल का पालन कर उनसे मिलने की कोशिश भी की गई, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।

सितंबर 2018 में भर्ती का नोटिफिकेशन हो चुका

शिक्षक भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों ने बताया कि सितंबर 2018 में भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। परीक्षा समय पर नहीं हुई, तो उम्मीदवारों ने धरना प्रदर्शन किए। इसके बाद करीब 6 महीने बाद फरवरी-मार्च 2019 में प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) ने पात्रता परीक्षा कराई। इसके बाद लोकसभा चुनाव का बहाना बनाकर 6 महीने तक रिजल्ट अटकाकर रखा।

उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट 28 अगस्त 2019 को आया और माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट 26 अक्टूबर 2019 को आया। अब रिजल्ट आए हुए 1 साल से ज्यादा हो चुका है, लेकिन चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति नहीं दी जा रही है।



Source link