विराट कोहली ने इस गुड न्यूज को शेयर करते हुए लिखा था- और तब जनवरी 2021 को हम तीन हो जाएंगे. इस तस्वीर में अनुष्का शर्मा बेबी बंप के साथ नजर आई थीं. उन्होंने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी हुई थी. टि्वटर इंडिया ने बताया, विराट कोहली के इस पोस्ट को 6,45,000 लाइक मिल चुके हैं. इसके साथ ही इस पोस्ट को 12,200 बार रीट्वीट किया गया है. यह 2020 की सबसे अधिक लाइक की गई पोस्ट है. (Twitter India)