शव बरामद: मुंशीपाड़ा में सड़क किनारे मिली युवक की लाश, हादसे का अंदेशा

शव बरामद: मुंशीपाड़ा में सड़क किनारे मिली युवक की लाश, हादसे का अंदेशा


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलाम20 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मुंशीपाड़ा में सोमवार रात को सड़क किनारे युवक की लाश मिली। पास ही उसकी बाइक पड़ी थी। पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का दिख रहा है। परिजन ने हत्या की शंका जताई। मंगलवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम होगा। रामपुरिया निवासी 22 वर्षीय मुकेश निनामा रतलाम में फाइनेंस कंपनी में भृत्य का काम करता था। करीब 8:30 बजे बाइक से घर जा रहा था। मुंशीपाड़ा के पास सड़क किनारे उसका शव मिला। मुकेश को सिर के पीछे चोट लगी थी। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया।



Source link