Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर19 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
जिले में कोरोना कि गति कम होती नजर आ रही है। मंगलवार को 1256 सैंपल की जांच में 30 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 43 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है। जबलपुर में कोरोना संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 14228 हो गई है और रिकवरी रेट 95.38 प्रतिशत हो गया है। वहीं जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 14916 हो गई है ।
जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस 458 हो गये हैं। मंगलवार को कोरोना टेस्ट हेतु 1510 व्यक्तियों के सैंपल लिये गये हैं। इसी तरह भोपाल में 2 मौत व 260, इंदौर में 4 मौत व 398 मरीज और ग्वालियर में 48 मरीज मिले। वहीं कटनी में 15 मरीज मिले।