शेन वॉर्न ने टेस्ट क्रिकेट में 708 विकेट लिए हैं. (shanewarne23 Instagram )
शेन वॉर्न का हालांकि मानना है कि गेंदबाज ऐसा कुछ नहीं कर रहे हैं, जिससे बल्लेबाजों को चुनौती दी जा सके.
शेन वॉर्न का हालांकि मानना है कि गेंदबाज ऐसा कुछ नहीं कर रहे हैं, जिससे बल्लेबाजों को चुनौती दी जा सके. उन्होंने ट्वीट किया, ”टी20 क्रिकेट में अधिकांश गेंदबाज आसानी से घुटने टेक रहे हैं. वे अपने कौशल को निखारने की कोशिश वैसी नहीं कर रहे हैं, जैसी बल्लेबाज करते हैं. हर किसी का एक खराब दिन होता है, लेकिन गेंदबाजी का स्तर अच्छा नहीं है.”
Ind vs Aus: भारतीय गेंदबाजों को कपिल देव की चेतावनी, कहा- ज्यादा उत्तेजित न हो
उन्होंने कहा, ”क्या तेज गेंदबाज हर रोज 30- 40 यॉर्कर का अभ्यास कर रहे हैं या खेल विज्ञान उन्हें इसकी अनुमति नहीं देता.”
In T/20 cricket I’m disappointed that the majority of bowlers accept the fact they will get whacked and smashed all over the park. They are not improving or executing skills at the same rate as the batsman are. I understand anyone can have an off day – but it’s not good enough !!
— Shane Warne (@ShaneWarne) December 14, 2020
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न ने साल 1992 में सिडनी में भारत के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था. वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में वह 708 टेस्ट विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं. शेन वॉर्न टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी थे. शेन वॉर्न ने अपनी गेंदों से दुनिया के लगभग हर बल्लेबाज को खासा परेशान किया था.