Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
हटा17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नगर में संचालित राशन दुकानों में गड़बड़ी की जा रही है। ज्यादातर दुकानें राजनीतिक रसूखदारों के हाथों में हैं, इसकी उपभोक्ता शिकायत भी करते हैं, लेकिन कार्रवाई कुछ नहीं हो पाती है। मंगलवार को नगर के मुरली मनोहर वार्ड वासियों ने एसडीएम को आवेदन दिया।
जिसमें बताया कि भाजपा के पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष बलराम साहू जिनकी बहू विवेकानंद भंडार की अध्यक्ष हैं एवं पति धर्मेंद्र साहू राशन दुकान संचालक द्वारा द्वारा सत्ता का भय दिखाते हुए राशन कार्ड बंद करने की धमकी दी जाती है। लोगों से मशीन में अंगूठा लगवा कर मनमाने तरीके से राशन दिया जाता है।
वार्डवासियों ने बताया कि खाद्य सामग्री को इलेक्ट्रॉनिक की जगह कांटे बांट से तौल की जाती है। तीन-चार माह से शक्कर, केरोसिन एवं कोविड आपदा के तहत दिया जाने वाला चना नहीं दिया गया है। दुकान के लिए मात्र 1 या 2 घंटे खोला जाता है।
डिब्बे से नाप-नाप कर दिया जा रहा है चना
वार्ड वासियों की ज्ञापन की सत्यता जानने के लिए जब राशन दुकान का जायजा लिया तो संचालक द्वारा बोर्ड में मंगलवार को बंद रखा गया है, बंद में भी दुकान खोलकर राशन दिया जा रहा था। मौके पर मौजूद उपभोक्ता आरती, गुलशन बी ने बताया कि हम लोगों को एक डिब्बे से नाप-नाप कर चना दिया गया है। इनके यहां जो तराजू है, वह भी सिंगल वाला है। जिसमें सामग्री कम तोली जाती है। ज्ञापन देने वालों में महारानी, गीताबाई, सुधाबाई, उषारानी, निर्मला साहू, आरती कोरी, अनिल साहू, जमीला बानो, रविशंकर कोरी, नूरजहां, छोटेलाल आदि के द्वारा ज्ञापन दिया गया।
इस संबंध में खाद्य निरीक्षक आंचल शर्मा ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही। गौरतलब है कि हर बार इसी प्रकार की शिकायत होती है। खाद्य अधिकारी के द्वारा जांच कर राशन संचालकों के पक्ष में जांच की जाती हैै। 2 माह पूर्व सुभाष वार्ड में भी खाद्य अधिकारी की जांच पर सवालिया निशान लगे थे। जिसका वीडियो वायरल हुआ था, लेकिन कार्रवाई कुछ नहीं हुई।