चुनाव आयोग ने दिया कमलनाथ के खिलाफ FIR दर्ज कराने का आदेश, जानें क्‍या है मामला

चुनाव आयोग ने दिया कमलनाथ के खिलाफ FIR दर्ज कराने का आदेश, जानें क्‍या है मामला


कमलनाथ पर 2019 लोकसभा चुनाव में हवाला के पैसे के इस्‍तेमाल का आरोप है.

चुनाव आयोग (Election Commission) ने 2019 के लोकसभा चुनाव में हवाला के पैसे के इस्तेमाल के आरोप में कमलनाथ (Kamal Nath) और तीन अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर( FIR) दर्ज करने का आदेश दिया है.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    December 16, 2020, 10:43 PM IST

भोपाल. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ (Kamal Nath) और तीन अधिकारियों के खिलाफ चुनाव आयोग (Election Commission) ने एफआईआर( FIR) दर्ज करने का आदेश दिया है. उन पर 2019 के लोकसभा के चुनाव में हवाला के पैसे का इस्तेमाल करने का आरोप है. यही नहीं, चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देश जारी कर कमलनाथ और कुछ अधिकारियों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. आपको बता दें कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) से मिली रिपोर्ट के बाद आयोग ने यह आदेश जारी किया है. मध्य प्रदेश में आम चुनाव 2019 के दौरान बेहिसाब नकदी के बड़े स्तर पर इस्तेमाल की जानकारी आयोग को मिली है, जो कि आयकर अधिनियम 1961 की धारा 132 के तहत आयकर नियमों के खिलाफ है. आयोग के सूत्रों के मुताबिक, कमलनाथ के अलावा जिन तीन अफसरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश है उनमें सुषोवन बनर्जी, संजय माने और वी मधु कुमार का नाम शामिल है.

10 करोड़ से ज्यादा की नगदी हुई थी जब्‍त
बहरहाल, 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले आयकर विभाग ने कमलनाथ के करीबियों के यहां छापेमारी की कार्रवाई थी, जिसमें 10 करोड़ से ज्यादा की नगदी हुई जब्‍त हुई थी. इसमें कमलनाथ के करीबी प्रवीण कक्कड़, राजेंद्र मिगलानी, अश्विनी शर्मा उनके बहनोई समेत 52 स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई हुई थी. जबकि बरामद की गई नकदी का इस्तेमाल मध्य प्रदेश और दिल्ली में राजनीतिक चुनाव प्रचार के लिए खर्च होने की खबर थी. वहीं, चुनाव आयोग ने पूरे मामले में प्रकरण दर्ज कर तीन आईएएस अफसरों के खिलाफ भी कार्रवाई के दिए निर्देश दिया है. चुनाव आयोग ने केंद्रीय गृह सचिव को आदेशित किया है कि वह विभागीय एक्शन लेकर चीफ सेक्रेटरी और दूसरे आईएएस अफसरों के खिलाफ कार्रवाई करे, जिनके नाम पूरे मामले में सामने आए हैं. जबकि चुनाव आयोग के आदेश से तत्कालीन मुख्य सचिव एसआर मोहंती की भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

कमलनाथ ने नहीं लड़ा लोकसभा का चुनाव2019 के लोकसभा चुनाव में कमलनाथ ने अपनी किस्‍मत नहीं आजमाई थी, क्‍योंकि तब वह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री थे. जबकि उन्‍होंने अपनी जगह बेटे नकुलनाथ को छिंदवाड़ा से मैदान में उतारा था. नकुलनाथ ने इस सीट पर 37536 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी. आपको बता दें कि कमलनाथ छिंदवाड़ा सीट से आठ बार सांसद रहे हैं और एक बार उनकी पत्नी इस सीट से चुनाव जीती हैं.





Source link