Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
होशंगाबाद3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
कैबिनेट की बैठक में मंगलवार को सीएम शिवराज सिंह चाैहान ने पिपरिया धान खरीदी के मामले को आदर्श बताया। अफसरों से पूरे प्रदेश में ऐसी ही सख्ती से किसानों के हित में काम करने के निर्देश दिए। उन्होनें कहा किसानों के साथ ही सभी वर्गों को देश की आर्थिक प्रगति की दिशा नए कृषि कानूनों के माध्यम से उठाए गए महत्वपूर्ण कदम की जानकारी दी जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा- पिपरिया किसानों को धान का उच्चतम मूल्य दिलवाने के लिए नए किसान (सशक्तिकरण और संरक्षण) अनुबंध मूल्य आश्वासन और सेवा अधिनियम 2020 में की गई कार्रवाई सराहनीय है। अन्य जिलों में भी ऐसे कदम उठाने चाहिए।